विज्ञापन

Hardik Pandya ने बेटे अगस्त्य और Ex-Wife नताशा को SUV डिफेंडर किया गिफ्ट, जानें कितनी हैं कीमत

Hardik Pandya gifts a defender to son Agastya: हार्दिक पंड्या ने अपने बेटे और एक्स वाइफ के लिए एक ऐसा काम किया है जिसकी भरपूर तारीफ हो रही है.

Hardik Pandya ने बेटे अगस्त्य और Ex-Wife नताशा को SUV डिफेंडर किया गिफ्ट, जानें कितनी हैं कीमत
Hardik Pandya ने जीता दिल

Hardik Pandya:  हार्दिक पंड्या ने अपने बेटे अगस्त्य और अपनी एक्स-वाइफ नताशा स्टेनकोविक को एक नया डिफेंडर गिफ्ट किया है. अलग होने के बावजूद, वह नताशा को सपोर्ट करते हैं और उसका ख्याल रखते हैं. सोशल मीडिया पर यह तस्वीर खूब वायरल है. इस लग्ज़री SUV कार की कीमत लगभग ₹4 करोड़ बताई जा रही है, और कई रिपोर्ट्स में इसकी कीमत ₹3–4 करोड़ के बीच है. बता दें कि हार्दिक और नताशा जुलाई 2024 में अलग हो गए थे.

 

4 करोड़ है कीमत

हार्दिक ने जो लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट की है उसकी कीमत 4 करोड़ हैं. मुंबई की लैंड रोवर कंपनी 'नवनीत मोटर्स' ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बारे में जानकारी दी है 'नवनीत मोटर्स' ने  नताशा  और अगस्त्य की तस्वीर भी शेयर की है. 

नई गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के साथ भी क्वालिटी समय बिता रहे हार्दिक पंड्या

इससे पहले हार्दिक ने अपनी नई गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के साथ क्वालिटी समय एंजॉय कर रहे हैं. हाल ही में भारत-पाक मैच के दौरान भी महिका हार्दिक के साथ कोलंबो गई थी. वहीं, अपनी नई गर्लफ्रेंड महिका के बर्थडे का भी जश्न हार्दिक ने धूम-धाम से मनाया था. हाल ही में माहिका ने 19 फरवरी को अपना बर्थडे मनाया था. माहिका के 25वें बर्थडे 2 पर पूरे 25 गिफ्ट दिए थे जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे हार्दिक पंड्या

सुपर 8 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला अहमदाबाद में होने वाला है. इस मैच में हार्दिक पंड्या से बेहतरीन परफॉर्मेंस की उम्मीद है. बता दें कि भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप में अबतक एक भी मैच नहीं हारी है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com