Hardik Pandya Said Girlfriend Maheika Sharma Missus: भारत के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कहा कि लगातार दूसरा टी20 विश्व कप खिताब जीतना उनके लिए एक व्यक्तिगत वादा पूरा होने जैसा है और यह टीम की सफलता की बस शुरूआत है. पांड्या ने दो अर्धशतक लगाए और जरूरत पड़ने पर जबरदस्त स्पैल डाले और टूर्नामेंट में कुल नौ विकेट झटके. वहीं इस दौरान उन्होंने माहिका के लिए कुछ ऐसा कहा, जिससे फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या हार्दिक और माहिका ने गुप-चुप तरीके से सगाई कर ली है.
मैच के बाद ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए हार्दिक ने कहा,"आप आज हो हार्दिक पांड्या देख रहे हैं, वह इसलिए क्योंकि ये लोग पर्दे के पीछे बहुत ख्याल रखते हैं. और जब लाइफ में माहिक आई है, तब से सिर्फ जीत और जीत की बात हुई है. सिर्फ और सिर्फ यह बात हुई है कि हार्दिक पांड्या कैसे और आगे बढ़े. पूरा श्रेय माहिका को जाता है. यही हैं मेरी मिसेज, इनका सपोर्ट है और इसकी वजह से हम यहां पर हैं और मैं बहुत खुश हूं."
बीते साल हार्दिक पांड्या चोट के चलते एशिया कप से बाहर रहे थे. ऐसे में वो करीब दो महीने तक एक्शन से दूर रहे. इस दौरान उन्हें कई मौकों पर माहिका शर्मा के साथ देखा गया. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. ऑल-राउंडर ने इस दौरान अपना जन्मदिन भी माहिका के साथ सेलिब्रेट किया था. तभी से दोनों का रिलेशनशिप चर्चा मे है.
भारत के वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद भी दोनों मैदान पर साथ दिखे. भारत की जीत के बाद माहिका ने हार्दिक को गले लगाया. बता दें, पिछले साल भी हार्दिक और माहिका को लेकर इस तरह की अफवाहें थी कि दोनों की सगाई हो गई है. इस बार हार्दिक का दुनिया के सामने माहिका को मिसेज बताने के बाद एक बार फिर यह चर्चाएं चल पड़ी हैं.
बत्तीस साल के पांड्या उन चार भारतीय खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें आईसीसी की 2026 टी20 विश्व कप की टीम में शामिल किया गया है. पांड्या ने अमेरिका में 2024 विश्व कप से पहले खुद की मुश्किलों के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा,"जब हमने 2024 में टी20 विश्व कप जीता तो मुझे व्यक्तिगत तौर पर बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था. उस टूर्नामेंट से पहले बहुत कुछ हुआ था और चीजें मेरे हिसाब से नहीं हो रही थीं. 2024 विश्व कप शुरू होने से पहले मैंने मन बना लिया था कि मैं वापसी करूंगा."
यह भी पढ़ें: श्रीलंका क्रिकेट में बड़ा बदलाव, वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद इस पूर्व भारतीय कोच को सौंपी अहम जिम्मेदारी
यह भी पढ़ें: बीसीसीआई जल्द जारी करेगा IPL 2026 शेड्यूल, इन 5 बातों से अलग है इस साल का संस्करण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं