विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2020

हार्दिक पंड्या बने बेबी ब्वॉय के पिता, कुछ ऐसे किया खुशी का इजहार

ध्यान दिला दें कि हार्दिक पंड्या ने लॉकडाउन के पीरिडयड में ही अपने घर पर ही सादे समारोह में नताशा के साथ विवाह किया था. नताशा पिछले काफी समय से हार्दिक के साथ ही उनके घर पर रह रही थीं.

हार्दिक पंड्या बने बेबी ब्वॉय के पिता, कुछ ऐसे किया खुशी का इजहार
हार्दिक पंड्या अपनी पत्नी नताशा के साथ
  • विराट कोहली ने दी हार्दिक को बधाई
  • प्रशंसकों ने किया खुशी का इजहार
  • सोशल मीडिया पर शेयर हो रही तस्वीर
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

टीम इंडिया के ऑलरउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) अब पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी नताशा ने सुबह बेबी ब्वॉय को जन्म दिया है. हार्दिक ने नवजात शिशु की तस्वीरें अपने सभी सोशल मीडिय अकाउंट पर अपने प्रशंसकों के साथ साझा की है. हार्दिक ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "we are blessed with baby boy". पिछले काफी समय से हार्दिक पंड्या पत्नी नताशा के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर रहे थे और इससे काफी पहले ही यह पता चल गया था कि नताशा मां बनने वाली हैं. बहरहाल, हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को बधाई टीम इंडिया के साथयों की तरफ से बधाई मिलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है और कप्तान  विराट कोहली (Viirat Kohli) और केएल राहुल (KL Rahul) ने दोनों को अभिवावक बनने पर बधाई दी है. वहीं, सोशल मीडिया पर हार्दिक (Hardik Pandya) के साथ जुड़े प्रशंसक भी दोनों पति-पत्नी को शुभकामनाएं दे रहे हैं और तस्वीर को शेयर कर रहे हैं. तस्वीर को पोस्ट किए जाने के एक घंटे के भीतर ही जहां इस तस्वीर को करीब पचास हजार लोगों ने लाइक किया, तो लगभग पांच हजार चाहने वालों ने इसे शेयर किया. यह हार्दिक (Hardik Pandya) की लोकप्रियता और उनकी जबर्दस्त फैन फॉलोइंग के बारे में बताता है.

ध्यान दिला दें कि हार्दिक पंड्या ने लॉकडाउन के पीरिडयड में ही अपने घर पर ही सादे समारोह में नताशा के साथ विवाह किया था. नताशा पिछले काफी समय से हार्दिक के साथ ही उनके घर पर रह रही थीं. वहीं, हाल ही में हार्दिक ने अपनी और गर्भवती नताशा की तस्वीरें भी पोस्ट की थी. 

We are blessed with our baby boy

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on

बहरहाल, अब जब हार्दिक बेटे के पिता बने, तो उनकी खुशी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक ही तस्वीर को तीन बार शेयर किया. इस तस्वीर में हार्दिक नवजात बेटे की उंगली पकड़े दिखाई पड़ रहे हैं. उम्मीद करते हैं कि हार्दिक का पिता बनना इस युव ऑलराउंडर को और जिम्मेदार बनाएगा और इसके उनके प्रदर्शन में और ज्यादा निखार आएगा. 

वैसे जहां तक क्रिकेट का सवाल है, तो हार्दिक पंड्या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से वापसी करने को तैयार थे. हार्दिक चोट के कारण सितंब 2019 से क्रिकेट से दूर हैं. आखिरी बार हार्दिक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में नजर आए थे. इसके बाद हार्दिक की लंदन में सर्जरी हुई और तब से वह 2-3 महीने से क्रिकेट से दूर हैं. अब हार्दिक आईपीएल में खेलते दिखाई पड़ेंगे और ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भी उनके टीम में चयन की उम्मीद है.
 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com