विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2021

Aus vs Ind: बाबुल सुप्रियो ने हनुमा विहारी को कहा क्रिकेट का हत्यारा तो क्रिकेटर ने यूं जवाब देकर जीत लिया दिल

Aus Vs Ind: सिडनी टेस्ट को भारत की टीम ने ड्रा करने में सफल रही. भारत की ओर से आखिरी सत्र में हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) और अश्विन (Ashwin) ने डटकर बल्लेबाजी की और अपने विकेट को बचाए रखा, दोनों ने मिलकर 260 गेंदों से ज्यादा गेंद का सामना किया और मैच को ड्रा करना में अहम भूमिका निभाई

Aus vs Ind: बाबुल सुप्रियो ने हनुमा विहारी को कहा क्रिकेट का हत्यारा तो क्रिकेटर ने यूं जवाब देकर जीत लिया दिल
Aus vs Ind: बाबुल सुप्रियो ने हनुमा विहारी को कहा क्रिकेट का हत्यारा तो क्रिकेटर ने यूं जवाब देकर जीत लिया दिल
  • बाबुल सुप्रियो ने हनुमा विहारी को किया ट्रोल
  • हनुमा विहारी ने ट्वीट कर दिया जवाब
  • सोशल मीडिया पर हनुमा विहारी के जवाब ने जीता दिल

Aus Vs Ind: सिडनी टेस्ट को भारत की टीम ने ड्रा करने में सफल रही. भारत की ओर से आखिरी सत्र में हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) और अश्विन (Ashwin) ने डटकर बल्लेबाजी की और अपने विकेट को बचाए रखा, दोनों ने मिलकर 260 गेंदों से ज्यादा गेंद का सामना किया और मैच को ड्रा करना में अहम भूमिका निभाई. एक तरफ जहां भारतीय फैन्स मैच के ड्रा होने से खुश हुए तो वहीं सिंगर और बिजेपी नेता बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) ने विहारी की धीमी पारी की आलोचना की. लेकिन सुप्रियो का आलोचना करना खुद उनके लिए उलटा पड़ गया. दरअसल बाबुल ने अपने ट्वीट में हनुमा विहारी की आलोचना करते हुए विहारी शब्द को 'बिहारी' लिख दिया.

Syed Mushtaq Ali Trophy 2021: इस भारतीय बल्लेबाज ने लगाए 17 छक्के, 146 रन बनाकर बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

सुप्रियो ने ट्वीट किया और लिखा, '7 रन बनाने के लिए हनुमा 'बिहारी' ने 109 गेंदें खेली हैं, हनुमा ने ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए ना केवल भारत के लिए किसी भी संभावना को मार दिया है, बल्कि क्रिकेट की भी हत्या कर दी है. इसके अलावा उन्होंने आगे ये भी लिखा कि, 'मुझे क्रिकेट के बारे में कुछ भी नहीं पता है'.

सुप्रियो के इस ट्वीट पर क्रिकेटर ने अपना रिएक्शन दिया है. दरअसल हनुमा ने ट्वीट पर रिप्लाई किया और अपने नाम की स्पेलिंग ठीक करते हुए हनुमा विहारी लिखा, फैन्स क्रिकेटर के इस जवाब से काफी खुश नजर आ रहे हैं और जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. खासकर बाबुल सुप्रियो को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. 

भारतीय टीम में चोटिल खिलाडियो का लगा तांता तो ऑस्ट्रेलियाई कोच ने IPL पर उठाए सवाल, दिया ऐसा बयान

वहीं, विहारी के रिप्लाई की फैन्स जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. लोगों ने अपने ट्वीट में विहारी को ऐसे लोगों से बात न करने की सलाह दी और साथ ही नजरअंदाज करने की बात कही है.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gade Hanuma Vihari, Ravichandran Ashwin, Australia Vs India 01/07/2021 Auin01072021195484, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com