विज्ञापन

वेस्टइंडीज से हार के बाद फूटा भारतीय खिलाड़ी का गुस्सा, बोले- 'ODI टीम पीछे की ओर जा रही है'

तीसरे वनडे में भारत को वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से हरा दिया. भले ही भारत हार गया लेकिन सीरीज जीतने में सफल रहा था. भारत के तीसरे वनडे में मिली हार के बाद पूर्व क्रिकेटरों ने अपनी-अपनी राय दी है .

वेस्टइंडीज से हार के बाद फूटा भारतीय खिलाड़ी का गुस्सा, बोले- 'ODI टीम पीछे की ओर जा रही है'
भारतीय क्रिकेट का टीम इंडिया को लेकर बड़ा बयान

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. भारत की हार के बाद भारतीय क्रिकेटर हनुमा विहारी ने टीम इंडिया को लेकर बड़ा बयान दिया है जिसने फैन्स के बीच सुर्खियां बटोर ली है. हनुमा विहारी ने टीम इंडिया को लेकर कहा है कि यह टीम आगे नहीं बल्कि पीछे की ओर से जा रही है. विहारी ने खासकर भारतीय गेंदबाजों को लेकर अपनी राय दी है. भारतीय क्रिकेटर ने स्पोर्ट्सक्रीड़ा के यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, इस बॉलिंग अटैक की निश्चित रूप से जांच होनी चाहिए.

हनुमा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "हम 350 रन का बचाव नहीं कर पाए.. क्या यह एक चेतावनी नहीं है? मुझे लगता है कि टीम पीछे जा रही है. यह एक बड़ा झटका है. ऐसा बहुत कम हुआ है जब भारतीय टीम 350 रन का बचाव करने में नाकाम रही हो. इस बॉलिंग अटैक की निश्चित रूप से जांच होनी चाहिए. उन्होंने पिछले मैच में भी 405 रन दिए थे, वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत को एक सही पांचवें गेंदबाज की कमी खली."

हनुमा ने आगे कहा, "गुरनूर ठीक-ठाक थे..उनकी फिटनेस को लेकर कुछ चिंताएं हैं. नितिश भी ठीक थे. सिराज ने ठीक-ठाक गेंदबाजी की, मैं यह नहीं कहूंगा कि उनका प्रदर्शन वर्ल्ड-क्लास था. कुलदीप भी थोड़े फीके दिखे.नमन ने ठीक-ठाक गेंदबाजी की, लेकिन 350 रन का बचाव करते समय पांचवें गेंदबाज के तौर पर आपको बेहतर विकल्प की जरूरत होती है. यहीं पर गेंदबाजी की कमजोरी सामने आई.यहीं पर उन्हें वास्तव में हार्दिक और बुमराह की कमी खल रही है."

विहारी ने माना है कि , "तीसरे वनडे में बैकअप गेंदबाज भी फीके दिखे. कंबोज ने बेहतर गति से गेंदबाजी की, जो देखकर अच्छा लगा. लेकिन अभी लंबा सफर तय करना बाकी है. मुझे लगता है कि प्रसिद्ध यहां से रेगुलर गेदंबाज बनेंगे. वे अभी भी गुरनूर और कंबोज को आजमाएंगे. सिराज टीम में वापसी कर रहे हैं.  उन्होंने आकिब और नितिश को भी आजमाया है. वे समाधान खोजने की कोशिश कर रहे हैं. वर्ल्ड कप से ठीक एक साल पहले यह स्थिति बहुत अच्छी नहीं है."

यह भी पढ़ें | रोहित शर्मा के तीसरे वनडे में 92 रन से खुश नहीं दिखे सुनील गावस्कर, रिटायरमेंट को लेकर तय किया नया लक्ष्य

यह भी पढ़ें | एशियन गेम्स 2026: किस खेल में भारत ने जीते सबसे ज्यादा मेडल

यह भी पढ़ें | रोहित नंबर 1, सचिन नंबर-2, गेल को झटका, वनडे में 202 पारियों के बाद सबसे ज्यादा 50 + स्कोर बनाने वाले बैटर्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, West Indies, India Vs West Indies 2026, Gade Hanuma Vihari, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com