विज्ञापन
This Article is From May 24, 2018

गली क्रिकेट को देख ICC भी हैरान, किसी रहस्य से कम नहीं इस बल्लेबाज का बोल्ड होना

IPL 2018 में प्ले-ऑफ की जंग शुरू हो चुकी है. आईपीएल के मौसम में सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक गली क्रिकेट का का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जहां बल्लेबाज रहस्यमयी तरीके से आउट हुआ. जिसके बाद एक हमजा नामक फैन ने आईसीसी को ये वीडियो शेयर किया और पूछा कि ये बल्लेबाज आउट है या नहीं. रूल्स को ध्यान में रखते हुए आईसीसी ने इस बल्लेबाज को आउट करार दिया. 


ये वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है. गली क्रिकेट में गेंदबाज गेंद फेकता है. बल्लेबाज शॉट मारने की कोशिश करता है. लेकिन बॉल घूमकर स्टम्प पर लग जाती है. बल्लेबाज को समझ नहीं आता कि आउट है या नहीं. दूसरा बल्लेबाज बल्ला छीन लेता है और वो हैरान रहते हुए क्रीज छोड़ देता है.

इस सवाल को पूछने के लिए एक यूजर आईसीसी से पूछता है. आईसीसी भी इस वीडियो को देखकर हैरान रह जाता है. ICC ट्वीट करते हुए लिखता है- सुबह एक फैन ने पूछा रूल्स के मताबिक ये आउट है या नहीं. 32.1 लॉ के मुताबिक, दुर्भाग्य से बल्लेबाज आउट है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.


देखें वीडियो-
 

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com