विज्ञापन
This Article is From May 06, 2022

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटन्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटन्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटन्स लेटेस्ट स्कोर

एक ओर मुंबई की टीम 190 रनों के करीब जाती हुई नज़र आ रही थी वो लगातार विकटों के गिरने से 177 तक ही पहुँचा पाई| अंत में टिम डेविड (44) नाबाद ने ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी टीम के स्कोर को 177 रनों तक पहुँचाया| इसी बीच गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे से उन्हें राशिद खान ने 2 विकेट निकालकर दिया| वहीँ लॉकी फर्ग्यूसन, प्रदीप सांगवान और  अल्जारी जोसेफ के हाथ 1-1 विकेट आई| अब देखना होगा कि गुजरात की टीम 178 रनों के लक्ष्य को हासिल करते हुए इन सीज़न में अपनी 9वीं जीत हासिल कर पाएगी? या फिर मुंबई के हाथ लगेगी दूसरी जीत? इस सभी सवालों के जवाब हमें रन चेज़ में मिल जायेंगा|

हालाँकि एक छोर पर समझदारी से खेल रहे ईशान किशन (45) ने धीरे-धीरे अपनी टीम के स्कोर को 110 के पार ले गए लेकिन अल्जारी की धीमी गति की गेंद पर चकमा खा गए और कैच आउट हो गए| वहीँ एक बार फिर से सभी मुंबई दर्शकों की निगाहे कीरोन पोलार्ड (4) के ऊपर थी कि आज उनके बल्ले से आतिशी शॉट देखने को मिलेगी लेकिन करामाती खान ने दर्शकों की उम्मीद पर पानी डाल दिया और एक बार फिर से पोलार्ड का शिकार कर लिया|

रोहित शर्मा का आज चला बल्ला तो झूमा पूरा मोहल्ला!! रोहित और ईशान की 74 रनों की सलामी साझेदारी के बदौलत मुंबई ने गुजरात के सामने 178 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| टॉस को गंवाकर बल्लेबाज़ी करने आई मुंबई की टीम ने शुरुआत ताबड़तोड़ अंदाज़ में की और पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े| इसी बीच रोहित शर्मा (43) के रूप में मुंबई को पहला झटका लगा| जिसके कुछ देर बाद ही सूर्यकुमार यादव (13) ने आज कुछ खास नहीं किया और जल्दी पवेलियन लौट गए|

19.6 ओवर (6 रन) छक्का! धीमी गति की गेंद को पढ़ लिया और इसे मिड विकेट बाउंड्री के पार भेज दिया| इसी के साथ 177 रन बोर्ड पर मुंबई ने लगा दिए हैं यानी अब गुजरात के सामने 178 रनों का लक्ष्य रखा गया है| गुजरात vs मुंबई: Match 51: It's a SIX! Tim David hits Mohammad Shami. MI 177/6 (20.0 Ov). CRR: 8.85

19.5 ओवर (0 रन) एक और बार धीमी गई की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|

19.5 ओवर (1 रन) वाइड! एक अतिरिक्त गेंद यहाँ पर आती हुई| साथ में एक रन भी आया वाइड के रूप में टीम के लिए|

19.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|

19.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! टिम डेविड के बल्ले से आता हुआ सिक्स!!! आगे डाली गई गेंद | बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ फील्डर के ऊपर से शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतर ताल मेल| बॉल गई दर्शकों के बीच और मिला सिक्स| गुजरात vs मुंबई: Match 51: It's a SIX! Tim David hits Mohammad Shami. MI 170/6 (19.3 Ov). CRR: 8.72

19.2 ओवर (0 रन) धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट खेला लेकिन रन नहीं लिया| स्ट्राइक अपने पास रखना चाहते हैं टिम डेविड|

19.1 ओवर (0 रन) बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नहीं हो सका|

18.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! हवा में गेंद, फील्डर उसके नीचे और कैच को लपका गया| ऊपर डाली गई धीमी गति की गेंद जिसे मिड विकेट की तरफ हीव किया| धीमी गति की गेंद के कारण बल्ले पर ठीक तरह से आई नहीं बॉल और हवा में गई जहाँ से फील्डर ने पकड़ा एक आसान सा कैच| 164/6 मुंबई| गुजरात vs मुंबई: Match 51: WICKET! Daniel Sams c Rashid Khan b Lockie Ferguson 0 (2b, 0x4, 0x6). MI 164/6 (19.0 Ov). CRR: 8.63

18.5 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर थी ये गेंद जिस वजह से नॉट आउट अम्पायर ने करार दिया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की लाइन की गेंद को क्रॉस मारने गए थे| अंदर आई और पैड्स पर लगी थी गेंद जिसके बाद एलबीडबल्यू की अपील हुई थी| अम्पायर द्वारा नकारने के बाद रिव्यु लिया गया बोलिंग टीम द्वारा जो असफल रहा|

18.4 ओवर (1 रन) सिंगल, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

18.3 ओवर (6 रन) छक्का! फ्री हिट का पूरा फायदा उठाया| काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ सामने की तरफ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी|

18.3 ओवर (1 रन) आउट!! रन आउट!! डायरेक्ट हिट हार्दिक द्वारा और तिलक को जाना होगा वापिस| हाई फुल टॉस गेंद थी| जिसे सामने की तरफ खेला और रन भाग खड़े हुए| फील्डर हार्दिक ने बॉल को उठाया और सामने की तरफ थ्रो कर दिया| इस दौरान तिलक क्रीज़ से बाहर रह गए और आउट करार दिए गए| नो बॉल थी येन गेंद यानी अगली गेंद फ्री हिट होगी|

18.2 ओवर (4 रन) चौका! मिड ऑफ़ फील्डर ने पीछे मुड़कर भी नहीं देखा| कमाल का शॉट लगाया सामने की तरफ और बाउंड्री बटोर ली| गुजरात vs मुंबई: Match 51: Tilak Varma hits Lockie Ferguson for a 4! MI 156/4 (18.2 Ov). CRR: 8.51

18.1 ओवर (0 रन) इस गेंद को थर्ड मैन की दिशा में खेला| गैप नहीं मिल सका|

17.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ साइड पर गेंद को खेला जहाँ से रन आया| 152/4 मुंबई|

17.5 ओवर (1 रन) डेविड की रीच से बाहर डाली गई गेंद| सामने की तरफ शॉट खेला जहाँ से एक रन मिला|

17.4 ओवर (1 रन) पैड्स की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक ही रन मिल गया|

17.3 ओवर (1 रन) इस बार धीमी गति की गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| एक ही रन मिला|

17.2 ओवर (6 रन) शॉट!! सिक्स!! फ्लैट सिक्स!!! 95 मीटर लम्बा!! बिलकुल सामने की तरफ| क्या खूबसूरत बैट फ्लो है इस खिलाड़ी का! शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद गई साईट स्क्रीन की ओर गई छह रनों के लिए| गुजरात vs मुंबई: Match 51: It's a SIX! Tim David hits Alzarri Joseph. MI 148/4 (17.2 Ov). CRR: 8.54

17.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|

16.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लेग साइड पर गेंद को खेला| गैप मिला जहाँ से दो रन हासिल हुए| 142/4 मुंबई|

16.5 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| एक रन मिला|

16.4 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा इस बार| स्क्वायर लेग की दिशा में खेला और रन हासिल किया|

16.3 ओवर (2 रन) बढ़िया फील्डिंग सांगवान द्वारा मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| चौका बचाया डाईव लगाकर| पैरों की गेंद को मिड विकेट की तरफ हीव कर दिया था|

16.2 ओवर (1 रन) इस बार पुश किया मिड ऑन की दिशा में गेंद को जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

16.1 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| मिड ऑन की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|

15.6 ओवर (2 रन) डीप कवर्स की ओर गेंद को पुश करते हुए बल्लेबाज़ ने दो रन निकाला|

15.5 ओवर (2 रन) बेहतरीन फील्डिंग राशिद खान के द्वारा देखने को मिली| अपनी टीम के लिए दो रन बचाया| आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर सीधा शॉट खेला| राशिद ने लॉन्ग ऑन से आकर गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से रोका| बल्लेबाजों ने दो रन ले लिए|

15.4 ओवर (2 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर खेलकर दो रन ले लिया|

15.3 ओवर (4 रन) बैक टू बैक चौका! कड़क पुल शॉट!! ऑन साइड पर खेला गया शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई| फील्डर थे वहां पर लेकिन गेंद को रोक नहीं पाए| गुजरात vs मुंबई: Match 51: Tim David hits Mohammad Shami for a 4! MI 128/4 (15.3 Ov). CRR: 8.26

15.2 ओवर (4 रन) चौका! लाजवाब ऑफ़ ड्राइव! बल्लेबाज़ ने आगे आकर मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को ड्राइव किया| गेंद सीधा सीमा रेखा पार कर गई| फील्डर ऊपर थे इस वजह से चार रन मिल गया| गुजरात vs मुंबई: Match 51: Tim David hits Mohammad Shami for a 4! MI 124/4 (15.2 Ov). CRR: 8.09

15.1 ओवर (0 रन) अरे वाह!!! पड़कर काँटा बदला गेंद ने और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| बाहरी किनारे को छोड़ती हुई कीपर के दस्तानो में प्रस्थान कर गई गेंद|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com