
14.5 ओवर (4 रन) चौका! छोटी गेंद को हार्दिक ने बैकफुट से पुल कर दिया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| एक बड़ा गैप था वहां पर जिसकी वजह से चार रन मिल गए|
14.4 ओवर (1 रन) इस बार पैड्स की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप से सिंगल हासिल हुआ|
14.3 ओवर (0 रन) अच्छी गेंद! बल्लेबाज़ को डिफेंड करने पर मजबूर कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
14.2 ओवर (1 रन) इस बार सीधे बल्ले से सामने की तरफ बॉल को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
14.1 ओवर (1 रन) सिंगल!! बैक फुट से गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया, एक रन मिल गया|
13.6 ओवर (4 रन) चौका! कमाल का बैकफुट पंच!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर हार्दिक ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और गैप मिल गया| 121/2 गुजरात|
13.5 ओवर (0 रन) बेहतरीन फील्डिंग कवर्स पर रोहित द्वारा| अपने दाएं ओर भागते हुए गेंद को रोका और रन लेने से रोक दिया| फुल बॉल को बल्लेबाज़ ने ड्राइव कर दिया था|
13.4 ओवर (1 रन) इस बार पटकी हुई गेंद को पुल किया स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ जहाँ से एक रन मिल गया|
13.3 ओवर (4 रन) चौका!!! बेहतरीन ड्राइव सामने की ओर, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से लगाया!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधा शॉट खेला| गेंदबाज़ के पास कोई मौका नहीं बन सका गेंद को फील्ड करने का यहाँ पर| बॉल गई तेज़ी से सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
13.2 ओवर (0 रन) जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर खेला| रन नहीं मिल सका|
13.1 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
साई सुदर्शन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
12.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट! कॉट डैनियल सैम्स बोल्ड मुरुगन अश्विन| एक ही ओवर में दो सफलता अश्विन द्वारा| गेम चेंजिंग ओवर कह सकते हैं इसे| मुकाबले में पूरी तरह से वापसी करती हुई मुंबई की टीम| साहा की 55 रनों की पारी का हुआ अंत| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को स्वीप किया स्क्वायर लेग की तरफ| हवा में खिल गई बॉल| फील्डर सैम्स ने आगे की तरफ भागते हुए डाईव लगाई और एक बढ़िया लो कैच पकड़ लिया| 111/2 गुजरात, 42 गेंदों पर 67 रनों की दरकार|
12.5 ओवर (2 रन) दुग्गी!! इस बार विकेट लाइन की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| गैप में गई बॉल जहा से दो रन मिल गए|
12.4 ओवर (1 रन) हलके हाथों से सामने की तरफ गेंद को पुश कर दिया जहाँ से एक रन मिल गया|
12.3 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
12.2 ओवर (1 रन) सिंगल से खाता खोला!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
अगले बल्लेबाज़ हार्दिक पंड्या...
12.1 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट कीरोन पोलार्ड बोल्ड मुरुगन अश्विन| 106 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| अश्विन ने दिलाया टीम को ब्रेक थ्रू| लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर पोलार्ड का एक बढ़िया कैच| अब यहाँ से मुंबई मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाने को देखेगा| इस बार आगे आकर गिल ने सामने की तरफ शॉट लगाया| अश्विन ने चतुराई से गेंद की गति को कम कर दिया| बल्लेबाज़ मिस टाइम कर बैठे और गेंद हवा में खिल गई जहाँ से एक आसान सा कैच पकड़ लिया गया|
11.6 ओवर (1 रन) सिंगल!! छह रन इस ओवर से आये| इस गेंद को आगे आकर लेग साइड पर टहलाया और गैप से सिंगल हासिल किया| 106/0 गुजरात| 48 गेंदों पर 72 रनों की दरकार|
11.5 ओवर (1 रन) इस बार पैरों की गेंद को चिप किया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
11.4 ओवर (1 रन) सिंगल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
11.3 ओवर (1 रन) लेग बाई का रन आया| एलबीडबल्यू की अपील थी जिसे अम्पायर ने नकार दिया| रिव्यु नहीं लिया ये सही फैसला था क्योंकि लेग स्टम्प के काफी बाहर जा रही थी गेंद|
11.2 ओवर (1 रन) सिंगल!! इसी के साथ गिल का भी अर्धशतक पूरा हो गया| उनके करियर का 13वां!! कमाल का स्टार्ट गुजरात को दोनों बल्लेबाजों ने दिलाया है| इस गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप से रन हासिल किया|
11.1 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला एक रन के लिए|
10.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ ऋद्धिमान साहा ने अपना अर्धशतक लगाया!!! साथ ही गुजरात की टीम का स्कोर 100 रनों तक भी पहुँच गया| लॉन्ग ऑफ की ओर साहा ने खेलकर एक रन निकाला|
10.5 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर पुश करते हुए बल्लेबाजों ने तेज़ी से भागकर एक रन बटोरा|
10.4 ओवर (1 रन) बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
10.3 ओवर (1 रन) शॉटपिच गेंद पर लॉन्ग ऑन की ओर पुश किया| एक रन मिल गया|
10.2 ओवर (0 रन) मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
10.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद पर साहा ने लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
14.6 ओवर (2 रन) बढ़िया फील्डिंग एक बार फिर से कप्तान रोहित द्वारा| हवा में अपने दायें ओर छलांग लगाकर गेंद को रोक दिया और चौका बचाया| कड़क ड्राइव किया था हार्दिक ने वहां पर जिसे रोहित ने हाफ स्टॉप किया| हाथों से लगने के बाद गैप में गई गेंद जहाँ से दो रन मिल गए|