विज्ञापन

GT vs MI IPL 2026: रोहित शर्मा खेलेंगे आज का मैच? #NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री हैशटैग पर कमेंट कर दें अपनी राय

GT vs MI IPL 2026: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के मुकाबले के दौरान आप ट्विटर यानी एक्स या फेसबुक पर आप जो भी पोस्ट करें तो उसके साथ हैशटैग #NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री का इस्तेमाल जरूर करें.

GT vs MI IPL 2026: रोहित शर्मा खेलेंगे आज का मैच?  #NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री हैशटैग पर कमेंट कर दें अपनी राय
Gujarat Titans vs Mumbai Indians IPL 2026 30th Match Fans Commentary

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल तो रोहित शर्मा की उपलब्धता ही है, क्या रोहित फिट हैं, बीते शाम उन्होंने नेट्स पर पसीना बहाया था, कोच रह चुके हैं कि मैच से पहले फैसला होगा? क्या लगता है आपको आज रोहित खेलेंगे? सवाल जसप्रीत बुमराह को लेकर भी है, जो बीते 5 मैचों से विकेट के लिए तरस गए हैं. ऐसे में आज का मुकाबला काफी अहम होने वाला है? क्रिकेट के सच्चे वाले फैन  के तौर पर क्या लगता है आपको, आज कौन बाजी मारेगा? बताइए  #NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री हैशटैग का इस्तेमाल करके हमको.

अगर आप भी क्रिकेट के वो वाले फैन जो सिर्फ मैच नहीं देखते बल्कि उसके हर खास मोमेंट पर रखते हैं अपनी एक्सपर्ट्स वाली राय, कभी साथ देखने वालों के बीच तो कभी सोशल मीडिया पर. अगर आपका जवाब ‘हां' है तो ndtv.in लाया है आपके लिए मौका, जहां आपकी राय सिर्फ आपके दोस्तों और फॉलोअर्स तक नहीं बल्कि पहुंचेगी लाखों रीडर्स तक. आपको बस इतना करना है कि आज के टी-20 मैच के दौरान ट्विटर यानी एक्स या फेसबुक पर आप जो भी पोस्ट करें तो उसके साथ हैशटैग #NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री का इस्तेमाल जरूर करें. हमारी टीम आपकी इस पोस्ट को शामिल करेगी ndtv.in पर मैच के लाइव कमेंट्री ब्लॉग में. तो देर किस बात की, निकालिए अपने अंदर के क्रिकेट एक्सपर्ट को बाहर, मैच के दौरान सोशल मीडिया पर कीजिए अपनी राय #NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री के साथ पोस्ट और पहुंचाइये अपनी बात को एनडीटीवी के लाखों रीडर्स तक.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com