विज्ञापन

GT vs RR: टॉस हारकर भी जीत गया राजस्थान! दो बार हुआ टॉस, जानें क्यों हुआ ड्रामा, सोशल मीडिया भड़का

Toss drama in Qualifier 2: करोड़ों फैंस को बिल्कुल भी भरोसा नहीं हो पा रहा है कि आईपीएल जैसे टूर्नामेंट के किसी नॉकआउट मैच में भी ऐसा टॉस ड्रामा हो सकता है

GT vs RR: टॉस हारकर भी जीत गया राजस्थान! दो बार हुआ टॉस, जानें क्यों हुआ ड्रामा,  सोशल मीडिया भड़का
Toss drama in Qualifier 2:
source: social media

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के इस संस्करण में शुक्रवार को चंडीगढ़ के मल्लंपुर में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स (GT vs RR) के बीच क्वालीफायर-2 (Qualifier-2) मुकाबले में टॉस को लेकर ऐसा ड्रामा देखने को मिला, जिसने फैंस को गुस्से से भर दिया. इतने बड़े टूर्नामेंट में ऐसी बड़ी चूक देखने को मिली, जो आमतौर पर स्कूली क्रिकेट में भी देखने को नहीं मिलती. अब आईपीएल गवर्निंग काउंसिल इस टॉस ड्रामे को कैसे देखती है, यह तो बाद में पता चलेगा, लेकिन फिलहाल इसका सोशल मीडिया और पत्रकारों के बीच जरूर मजाक बना हुआ है आखिर यह आईपीएल हो रहा है या फिर क्या हो रहा है. चलिए आपको ड्रामे के बारे में बताते हैं. 

टॉस जीतकर भी हार गया गुजरात !

दरअसल पहली बार हुए टॉस में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने सिक्का उछाला, जिस पर राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने 'हेड' बोला, लेकिन आया टेल और गुजरात टॉस जीत गया. पराग की आवाज को करोड़ों टीम फैंस ने सुना, लेकिन इस टॉस को मैच रैफरी प्रकाश भट्ट ने यह कहते हुए रद्द कर दिया कि उन्हें आवाज पूरी तरह सुनाई नहीं पड़ी. मैच रैफरी ने ऐसा कहा तो, होस्ट रवि शास्त्री भी रैफरी की इस बात पर अवाक रह गए. और जब रैफरी ने ऐसा कहा, तो फिर टॉस दोबारा कराने का फैसला किया गया. और टॉस दोबारा हुआ, तो इस बार सिक्के की उछाल  राजस्थान के पक्ष में चली गई. इससे कप्तान शुभमन गिल का चेहरा उतर गया, तो करोड़ों फैंस का गुस्सा सोशल मीडिया पर देखने को मिला

क्या गुजरात टाइटंस  करेगा शिकायत?

क्वालीफायर-2 में जो टॉस का ड्रामा हुआ, वह शायद ही पहले कभी आईपीएल में देखने  को मिला. और जब इस तरह की घटना होती है, इस मेगा टूर्नामेंट की विश्वसनीयता पर सवाल जरूर खड़ा हो जाता है. बहरहाल, इस घटना के बाद गुजरात कप्तान गिल जरूर खुद को ठगा पा रहे होंगे. और अब यहां से देखने की बात होगी कि क्या गुजरात टाइटंस  रैफरी प्रकाश भट्ट की शिकायत बीसीसीआई से करेगी या नहीं?  बहरहाल, फैंस इस टॉस ड्राम को लेकर बहुत ज्यादा गुस्से में हैं और सोशल मीडिया पर कमेंट जमकर  पोस्ट किए जा रहे हैं. 

फैंस को हैरानी हो हो रही है कि जब गुजरात टॉस जीत चुका था, तो दोबारा टॉस क्यों कराया गय. 

मैच रैफरी भले ही चूक जाएं, लेकिन किसी भी घटना का कैमरे और इसके बाद फैंस की निगाह से बचना मुश्किल है.

फैंस ने इस टॉस ड्रामे को गुजरात के खिलाफ लूट कररा दिया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com