विज्ञापन

GT vs MI, IPL 2026: कगिसो रबाडा ने बरपाया कहर, पावरप्ले में किए 3 शिकार, आईपीएल में पहली बार किया ऐसा

GT vs MI, IPL 2026: कगिसो रबाडा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में 4 ओवर के कोटो में सिर्फ रन दिए और इस दौरान उन्होंने 3 विकेट निकाले. खास बात रही कि उन्होंने तीनों विकेट पावरप्ले के अंदर निकाले.

GT vs MI, IPL 2026: कगिसो रबाडा ने बरपाया कहर, पावरप्ले में किए 3 शिकार, आईपीएल में पहली बार किया ऐसा
Kagiso Rabada first time picked 3 wickets inside Powerplay in an IPL innings

Kagiso Rabada Three Wicket in  Powerplay vs Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग के 30वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और कगिसो रबाडा ने कप्तान के इस फैसले को सही साबित किया. रबाडा ने अपने पहले ही ओवर में मुंबई के लिए डेब्यू कर रहे दानिश मालेवार का शिकार किया. दानिश सिर्फ 2 रन बना पाए. इसके बाद रबाडा ने क्विंटन  डि कॉक और फिर सूर्यकुमार यादव का विकेट निकाला. रबाडा के तीनों विकेट पावरप्ले के अंदर आए. यह पहला मौका रहा जब रबाडा ने आईपीएल में पावरप्ले में तीन विकेट निकाले हो.बता दें, मुंबई के खिलाफ रबाडा ने 4 ओवर में 33 रन दिए.

गुजरात ने अपना पिछला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला था. और रबाडा ने इस मैच में भी पावरप्ले में दो शिकार किए थे- अंगकृष रघुवंशी और ग्लेन फिलिप्स के. यह आईपीएल में पहली बार हुआ था जब इस अफ्रीकी गेंदबाद ने लगातार दो मुकाबलों में पावरप्ले के अंदर दो विकेट निकाले हो. 

सोमवार को हुए मैच के बाद कगिसो रबाडा आईपीएल 2026 में पावरप्ले के अंदर सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने इस सीजन में अभी तक शुरुआती 6 ओवरों में 7 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है. इस दौरान उनका इकॉनमी 9.92 की रही है. जबकि जोफ्रा आर्चर 6 विकेटों के साथ दूसरे स्थान पर है. वहीं प्रिंस यादव और जैकब डफी ने 5-5 विकेट निकाले हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा यह अफगानी स्टार, इस जानलेवा बीमारी के चलते ICU में भर्ती

यह भी पढ़ें: PSL छोड़ आईपीएल चुना तो झल्लाया पाकिस्तान, श्रीलंकाई स्टार पर लगाया साल भर का बैन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com