विज्ञापन

GT vs KKR IPL 2026: अय्यर की तरह मिशन पर हैं शुभमन, गुजरात के कप्तान का क़रारा जवाब, IPL में अपने पांचवें शतक से चूके गिल

Shubman Gill on mission like Shreyas Iyer: शुभमन गिल की कप्तानी पारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हरा दिया.

GT vs KKR IPL 2026: अय्यर की तरह मिशन पर हैं शुभमन, गुजरात के कप्तान का क़रारा जवाब, IPL में अपने पांचवें शतक से चूके गिल
Shubman Gill Performance vs KKR

सचिन तेंदुलकर ने पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर के बाउंड्री पर लपके गए हार्दिक पांड्या के कैच के बारे में लिखा कि ये उनके जीवन के लाइव देखे गए अबतक के बेहतरीन कैचों में से एक है. तो. श्रेयस अय्यर ने बैंगलोर के कप्तान रजत पाटीदार को सबसे दिमागी कप्तानों में से एक बताया. श्रेयस ने रजत पाटीदार को अपने जेनेरेशन का सबसे ज़्यादा स्टाइलिश खिलाड़ी भी कहा.  उधर सबा करीम जैसे पूर्व क्रिकेटर और कॉमेन्टेटर्स गुजरात और टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की जमकर तारीफ़ करते रहे. शुभमन गिल ज़ाहिर तौर पर एक मिशन पर हैं.

सबा करीम कहते हैं,"उन्होंने कप्तानी वाली पारी खेली है. पॉवर प्ले में गेम को कंट्रोल किया और टेस्ट क्रिकेट जैसी पारी खेली है." कप्तान शुभमन गिल की इस सीज़न ये लगातार तीसरी अर्द्धशतकीय पारी है. गिल ने अबतक इस सीज़न 39, 70, 56 और 86 रनों की पारियां खेलीं हैं. इसके साथ ही गुजरात ने पांच मैचों में तीसरी जीत के साथ 6 अंक हासिल किये और छठे से चौथे नंबर पर जगह बना ली. 

दो साल बाद भी शतक का सूखा बरक़रार 

शुभमन गिल ने साल 2023 के सीज़न में IPL में 3 और साल 2024 में एक शतकीय पारी खेली थी. 2025 और 2026 में उन्होंने 9 अर्द्धशतकीय पारियां तो खेलीं, लेकिन कोई शतक नहीं लगा सके. पिछले साल उपकप्तान होने के बावजूद उन्हें वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली, क्योंकि वो लंबे समय तक टी-20 क्रिकेट में आउट ऑफ़ फॉर्म दिखे. 

कोलकाता के ख़िलाफ़ अहमदाबाद में 181 के लक्ष्य का पीछा करते हुए गिल ने 50 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्के लगाकर 172 के स्ट्राइक रेट से 86 रन बनाए और ये संदेश दिया कि टी-20 की कसक उनमें अभी बाक़ी है. 

इससे पहले गिल ने 27 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के लगाकर अपनी लगातार तीसरी हाफ़ सेंचुरी पूरी की थी. वैभव अरोड़ा की गेंद पर कैमरून ग्रीन ने गिल का शानदार कैच लपककर उनकी पारी खत्म कर दी. गिल के फ़ैन्स के लिए उनके शतक का इंतज़ार लंबा होता जा रहा है. 

आईपीएल में गिल किस नंबर पर शतकवीर गिल?

आईपीएल में भी सबसे ज़्यादा शतक लगाने के मामले में विराट कोहली सबसे आगे हैं जिनके नाम 8 शतकीय पारियां हैं. ज़स बटलर के नाम 7 शतक, क्रिस गेल के नाम 6 शतक और केएल राहुल के नाम 5 शतक हैं. इन सबके बाद गिल का नाम आता है जिनसे इस सीज़न भी शतकवीरों के पायदान में ऊपर चढ़ने की उम्मीद की जी रही है. 2018 से चार सीज़न कोलकाता के लिए खेलने के बाद गिल 2023 में गुजरात की टीम में शामिल हुए और 2023 और 2024 में 4 शतक और 6 अर्द्धशतकीय पारियां खेलीं.   

IPL के शतकवीर 

  • विराट कोहली (बैंगलोर):  8 शतक

  • जॉस बटलर (मुंबई / राजस्थान): 7 शतक

  • क्रिस गेल (कोलकाता/पंजाब /बैंगलोर): 6 शतक

  • केएल राहुल (दिल्ली /पंजाब / लखनऊ / बैंगलोर/ हैदराबाद): 5 शतक

  • शुभमन गिल (कोलकाता /गुजरात):  4 शतक

यह भी पढ़ें:  वीडियो वायरल- वाह सरपंच! श्रेयस का कैच, मेरे लाइव देखे गए बेस्ट कैचों में से एक- सचिन तेंदुलकर

यह भी पढ़ें:  EXCLUSIVE: हर रोज़ 300 छक्के! धोनी और सूर्यवंशी की तरह मुकुल का भी इंतजार करते हैं फैंस, कोच ने कहा

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com