विज्ञापन

GT vs CSK: धोनी आईपीएल में खेल चुके अपना आखिरी मैच? ताजा घटनाक्रम के बाद उठा सवाल, रांची वापस लौटे माही

MS Dhoni leave for Ranchi: धोनी के चाहने वाले करोड़ों फैंस आखिरी मैच में पूर्व कप्तान के खेलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन उनकी यह उम्र भी अब टूट गई

GT vs CSK: धोनी आईपीएल में खेल चुके अपना आखिरी मैच? ताजा घटनाक्रम के बाद उठा सवाल, रांची वापस लौटे माही
MS Dhoni leave for Ranchi:
source: social media

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) की शुरुआत से ही पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) को मैदान पर खेलते देखने के इंतजार में आखिरी उम्मीद पाले करोड़ों फैंस को जोर का झटका लगा है. इधर फैंस गुजरात (GT vs CSK) के खिलाफ आज खेले जाने वाले आखिरी लीग मैच में बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, तो उधर माही मैच की पूर्व संध्या पर वापस अपने शहर रांची लौट गए. CSK के प्ले-ऑफ में पहुँचने की उम्मीदें बेहद कम नजर आ रही हैं और साल 2026 टूर्नामेंट का ऐसा पहला सीजन बन गया है जहां धोनी ने एक भी मैच नहीं खेला है. और अब इसी ताजा स्थिति से यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या धोनी ने आईपीएल में अपना आखिरी मैच खेल लिया है 

पिंडली की चोट के कारण सीजन की शुरुआत में दो सप्ताह के लिए बाहर रहने के बाद, धोनी ने फिटनेस हासिल करने के बाद भी मैचों से बाहर बैठने का फैसला किया था क्योंकि वह कार्तिक शर्मा की जगह नहीं लेना चाहते थे, जिन्हें अगले सीजन के लिए तैयार किया जा रहा है. लेकिन टीम में चोटों के बढ़ने के बाद और लगभग उसी समय जब जेमी ओवरटन जांघ की चोट के कारण घर लौट गए, टीम में एक जगह खाली हो गई थी और धोनी को लखनऊ के खिलाफ मैच के लिए यात्रा करनी थी.

हालांकि, अभ्यास सत्र के दौरान धोनी के अंगूठे में लगी चोट ने उन्हें बाहर कर दिया. हालांकि उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आखिरी घरेलू मैच में प्लेइंग XI (इम्पैक्ट प्लेयर सहित) में शामिल होने की कोशिश की थी. तब क्वालीफिकेशन पूरी तरह उनके अपने हाथों में था, लेकिन 100 प्रतिशत फिट न होने के कारण उन्होंने कदम पीछे खींच लिए.

मैच के दिनों में किसी भी अन्य मैदान पर यात्रा न करने का विकल्प चुनने वाले धोनी सोमवार को चेपॉक स्टेडियम में एक दुर्लभ रूप में दिखाई दिए. हालांकि, उन्होंने बाकी खिलाड़ियों के साथ टीम होटल छोड़ा था लेकिन उन्होंने मैदान पर एंट्री केवल पारियों के ब्रेक के दौरान टीम फोटोग्राफ के लिए की. और जैसे ही मैच खत्म हुआ, एक भावुक धोनी ने बाकी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के साथ मैदान का चक्कर (लैप ऑफ ऑनर) लगाया.

इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के अनुसार जहां धोनी पहले रणनीतियों और तैयारियों के केंद्र में रहते थे, वहीं इस सीजन में उन्होंने खुद को इससे अलग कर लिया है और इसे मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग और कप्तान गायकवाड़ पर छोड़ दिया. वहीं दूसरी ओर नेट सत्र के दौरान धोनी ने कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर को . निखारने की जिम्मेदारी संभाली ये दो युवा खिलाड़ी हैं जिन्हें 14.2-14.2 करोड़ रुपये में खरीदा गया था. लेकिन इसके अलावा धोनी ने पर्दे के पीछे रहना ही पसंद किया है. हैदराबाद से मिली हार के बाद फ्लेमिंग से पूछा गया कि क्या अगले सीजन को लेकर पूर्व कप्तान से कोई बातचीत हुई है, तो कीवी कोच का जवाब संक्षिप्त था. फ्लेमिंग ने कहा, 'नहीं, हम अभी इस वाले सीजन पर काम कर रहे हैं.'

एक ऐसी फ्रेंचाइजी के लिए जो सीजन के बीच में ही आगे देखना शुरू कर देती है, फ्लेमिंग का यह जवाब अजीब लगा. सूत्रों के अनुसा धोनी इस सीजन में खेलने की संभावना को लेकर काफी उत्साहित थे. मुख्य रूप से एक इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में क्योंकि संजू सैमसन को विकेटों के पीछे के लिए तैयार किया जा रहा था, लेकिन दोहरी चोटों के कारण वह एक भी मैच खेलने में कामयाब नहीं रहे. जल्द ही धोनी 45 वर्ष के होने वाले हैं, ऐसे में वह अगले सीजन में एक खिलाड़ी के रूप में वापस आएंगे या नहीं, यह सिर्फ एक अनुमान ही है क्योंकि उन्होंने फ्रेंचाइजी को अपनी योजनाओं के बारे में कुछ नहीं बताया है.

यह भी पढ़ें:   संन्यास की अटकलों ने बढ़ाई धड़कनें!, चेपॉक के मैदान पर धोनी के इन 5 कारनामों को कभी नहीं भूलेंगे फैंस

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com