Gautam Gambhir post viral, T20 World Cup Final: भारत को विश्व विजेता बनाने के बाद कोच गौतम गंभीर का पहला पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गंभीर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपने पूरे परिवार के साथ नजर आ रह हैं. गंभीर ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, सौभाग्यपूर्ण (blessed). गंभीर का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल है और फैन्स उन्हें कोच के तौर पर वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई दे रहे हैं.
इसके अलावा सोशल मीडिया पर गंभीर ने पोस्ट शेयर किया और मैसेज में लिखा, "यह सिर्फ़ भगवान का प्लान नहीं था, यह 1.4 बिलियन भारतीयों का प्लान था.. हर खिलाड़ी एक वर्ल्ड चैंपियन. "
This wasn't just God's plan, it was the plan of 1.4 Billion Indians! Each player a WORLD CHAMPION! 🇮🇳 🏆 🏆🏆 pic.twitter.com/5bM6wcMtAm
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) March 9, 2026

गंभीर ने 6 महीने में दिलाया दूसरा खिताब
गंभीर की कोच के तौर पर खूब आलोचना हुई है. लेकिन कोच गंभीर की कोचिंग में भारत ने 6 महीने के अंदर दूसरा खिताब जीतने में सफलता हासिल कर ली है, भले ही टेस्ट में टीम इंडिया अच्छा परफॉर्म नहीं कर रही है लेकिन गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया वनडे और टी-20 में सबसे मजबूत टीम बनकर सामने आई है. इससे पहले भारत ने एशिया कप का भी खिताब अपने नाम किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं