विज्ञापन

IND vs ENG: कोच गौतम गंभीर की ये तीन अचूक रणनीति टीम इंडिया को दिलाएगी फाइनल का टिकट!, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल शो

Gautam Gambhir Strategy for IND vs ENG Semi-Final; T20 World Cup 2026: कोच गौतम गंभीर का साफ संदेश है की अगर भारत को फाइनल का टिकट चाहिए, तो इंग्लैंड के खिलाफ साधारण नहीं, बल्कि “खास” प्रदर्शन करना होगा.

IND vs ENG: कोच गौतम गंभीर की ये तीन अचूक रणनीति टीम इंडिया को दिलाएगी फाइनल का टिकट!, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल शो
Gautam Gambhir Strategy for IND vs ENG Semi-Final; T20 World Cup 2026:

Gautam Gambhir Strategy for IND vs ENG Semi-Final; T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद भारतीय टीम अब इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम से भिड़ने की तैयारी में है. वेस्टइंडीज पर सुपर आठ के अहम मुकाबले में जीत के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने साफ कहा है कि इंग्लैंड को हराने के लिए भारत को “खास कोशिश” और सटीक रणनीति के साथ उतरना होगा. मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला आसान नहीं होने वाला. गंभीर के मुताबिक, इंग्लैंड एक वर्ल्ड-क्लास टीम है और उसे हराने के लिए हर विभाग में बेहतर प्रदर्शन करना पड़ेगा.

वेस्टइंडीज पर जीत से मिला आत्मविश्वास

भारत ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के हीरो रहे संजू सैमसन, जिन्होंने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन बनाकर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया. इस जीत ने टीम का आत्मविश्वास जरूर बढ़ाया है, लेकिन गंभीर मानते हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला बिल्कुल अलग चुनौती पेश करेगा.

क्या है कोच गंभीर की खास रणनीति?

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने संकेत दिया था कि टीम को इंग्लैंड के खिलाफ कुछ खास पहलुओं पर फोकस करना होगा:

1. हर विभाग में संतुलन

इंग्लैंड के पास मजबूत बल्लेबाजी, ऑलराउंडर और विविधता से भरा गेंदबाजी आक्रमण है. ऐसे में भारत को बैटिंग और बॉलिंग दोनों में संतुलित प्रदर्शन करना होगा.

2. वानखेड़े की परिस्थितियों को समझना

वानखेड़े की पिच आमतौर पर हाई-स्कोरिंग मानी जाती है. यहां छोटी गलतियां भी भारी पड़ सकती हैं. गंभीर ने इशारा किया कि टीम को हालात के मुताबिक रणनीति बनानी होगी और रन बनाने होंगे.

3. बड़े मैच का दबाव संभालना

सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में मानसिक मजबूती सबसे बड़ा हथियार होती है. गंभीर ने कहा कि इंग्लैंड जैसी टीम को हराने के लिए अतिरिक्त प्रयास और फोकस जरूरी होगा.

इंग्लैंड की ताकत को हल्के में नहीं ले रही टीम इंडिया

भले ही इंग्लैंड के कुछ टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हाल के मैचों में ज्यादा रन नहीं बना पाए हों, लेकिन कप्तान हैरी ब्रूक, विल जैक्स और उनका गेंदबाजी आक्रमण लगातार प्रभावी रहा है. यही वजह है कि भारतीय टीम इस मुकाबले को लेकर पूरी तरह सतर्क है.

सेमीफाइनल का दांव दिलाएगा फाइनल का टिकट

जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी, वह फाइनल में दक्षिण अफ्रीका या न्यूजीलैंड से भिड़ेगी. भारत के पास अपने घरेलू मैदान पर खिताब बचाने का सुनहरा मौका है, लेकिन इसके लिए इंग्लैंड की चुनौती पार करनी होगी. गंभीर का साफ संदेश है की अगर भारत को फाइनल का टिकट चाहिए, तो इंग्लैंड के खिलाफ साधारण नहीं, बल्कि “खास” प्रदर्शन करना होगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com