Will Vaibhav Sooryavanshi get a chance: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनेशल मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा. पहले टी20 के बारिश से रद्द होने के बाद अब फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि दूसरा मैच पूरा खेला जाए. वहीं, एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर संशय के बादल हैं. क्या इस मैच में वैभव को मौका मिलेगा. लेकिन दूसरी ओर कुछ ऐसी बातें भी मैनचेस्टर से सामने आई है जो इस बात का इशारा कर रहे हैं कि दूसरे मैच में ही वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू कैप मिल जाए.
प्रैक्टिस सेशन के दौरान मिले संकेत
दरअसल, जो रिपोट्स सामने आए हैं उसमें ये कहा जा रहा है कि प्रैक्टिस सेशन के दौरान संजू सैमसम और श्रेयस अय्यर ने बैटिंग अभ्यास की शुरुआत की जिसके बाद फिर श्रेयस अय्यर ने बल्लेबाजी की, प्रैक्टिस सेशन के दौरान बल्लेबाजी अभ्यास को लेकर यह बदलाव नजर आया है. पहले अमूमन संजू और वैभव या अभिषेक बैटिंग का अभ्यास करने की शुरुआत करते थे, जब जाकर ईशान और श्रेयस बल्लेबाजी करने आते थे. प्रैक्टिस के दौरान बल्लेबाजी अभ्यास में किया गया यह बदलाव इस बात की ओर इशारा है कि वैभव को डेब्यू कैप मिलने वाला है. क्या संजू नंबर 3 पर बैटिंग करेंगे और नंबर 4 पर श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करेंगे. इस समय वैभव के डेब्यू को लेकर कयासों का बाजार गर्म है. हर मैच से पहले ऐसी बातें हो रही है कि क्या इस मैच में वैभव को डेब्यू कैप मिलेगा.
गौतम गंभीर ने की वैभव से बात
वहीं, दूसरी ओर टीम के कोच गौतम गंभीर भी प्रैक्टिस सेशन के दौरान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी से बात करते हुए नजर आए हैं. दोनों ने काफी देर एक दूसरे के साथ समय बिताया है. गंभीर और वैभव के बीच हुई बातचीत ने क्या यह इशारा दिया है कि अब वैभव का डेब्यू ज्यादा दूर नहीं है.
Intense grinds, solid timing, and tactical chats! 🏏🔥#TeamIndia hits the nets hard ahead of the crucial 2nd T20I against England 💪🎯#ENGvIND 👉 2nd T20I | SAT, 4th JULY, 6 PM on JioHotstar pic.twitter.com/yWQ3r3XJF3
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 4, 2026
टॉस के समय खुलेगा राज
अब टॉस के समय ही यह पता चलेगा कि वैभव को आजके मैच में डेब्यू कैप मिलेगा या नहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर जब टॉस करने के लिए उतरेंगे तो फैन्स की निगाहें कप्तान के शब्दों पर होगी.
मैनचेस्टर में क्यों हो सकता है वैभव का डेब्यू
मैनचेस्टर की पिच को बल्लेबाजों का स्वर्ग माना जाता है. मैनचेस्टर को बेहतरीन वेन्यू माना जाता है, जहां की पिच बैटिंग के लिए बहुत अच्छी है और अच्छे स्ट्रोक-प्ले को बढ़ावा देती है. अगर मैनेजमेंट युवा खिलाड़ी को मौका देने का फैसला करता है, तो ये अनुकूल परिस्थितियां उनके यादगार इंटरनेशनल डेब्यू के लिए एक बेहतरीन मैच साबित हो सकती हैं.
ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर कैसा रहा है भारत का रिकॉर्ड
ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर भारत ने अब तक कुल 2 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इसमें से टीम इंडिया को एक में जीत मिली है, जबकि एक मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. भारतीय टीम ने इस ग्राउंड पर अपना आखिरी टी20 मुकाबला साल 2018 में खेला था, जहां भारत ने 8 विकेट से बाजी मारी थी.भारतीय टीम की ओर से इस मुकाबले में केएल राहुल ने नाबाद शतकीय पारी खेली थी.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: कितने बजे से शुरू होगा दूसरा T20, भारत में FREE में कैसे देख पाएंगे Live मैच
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं