विज्ञापन

BCCI हेडक्वार्टर में हाई-प्रोफाइल मीटिंग, कोच गंभीर-लक्ष्मण, कप्तान गिल समेत कई दिग्गज पहुंचे - VIDEO

BCCI Review Meeting ahead of ODI World Cup 2027: रोडमैप पर होने वाली बातचीत में ODI वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए तीन सीनियर खिलाड़ियों - रोहित शर्मा (Rohit Sharma ODI Future under BCCI Review Meeting), विराट कोहली (Virat Kohli) और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) - के भविष्य पर भी चर्चा होगी

BCCI हेडक्वार्टर में हाई-प्रोफाइल मीटिंग, कोच गंभीर-लक्ष्मण, कप्तान गिल समेत कई दिग्गज पहुंचे - VIDEO
BCCI Review Meeting ahead of ODI World Cup 2027:

BCCI Review Meeting ahead of ODI World Cup 2027: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर, BCCI के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के प्रमुख VVS लक्ष्मण, कप्तान शुभमन गिल, श्रेस अय्यर, BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास और BCCI सचिव देवजीत सैकिया एक समीक्षा बैठक के लिए बोर्ड मुख्यालय पहुंच चुके हैं. मीटिंग में फैसलों पर फैंस की नजरें हैं तो वही रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर होने वाले फैसले सबसे अहम माने जा रहे हैं.

फिटनेस और चोटों पर नजर

सूत्रों के मुताबिक चर्चा का एक बड़ा हिस्सा खिलाड़ियों की फिटनेस और चोटों पर केंद्रित रहेगा. खासतौर पर हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर बोर्ड गंभीर है. लगातार चोटों से जूझ रहे पांड्या को 2027 वनडे वर्ल्ड कप की योजनाओं का अहम हिस्सा माना जा रहा है, लेकिन सीम गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में उनका वर्कलोड कितना होना चाहिए, इस पर मंथन होने की संभावना है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Gautam Gambhir, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com