विज्ञापन

23,000 युवाओं को सिखाई जाएगी AI और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग की स्किल

डेल टेक्नोलॉजीज 'उड़ान' प्रोग्राम के जरिए भारत में 23,000 युवाओं को AI और इलेक्ट्रॉनिक्स स्किल की ट्रेनिंग देने जा रहा है. यह अपनी तरह का पहला नेशनल पब्लिक-प्राईवेट कंसोर्टियम है, जिससे FITT-IIT दिल्ली, लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन और जनरेशन इंडिया जुड़े हैं.

23,000 युवाओं को सिखाई जाएगी AI और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग की स्किल
डेल टेक्नोलॉजीज ने भारत में 23,000 युवाओं को AI और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग की स्किल देने के लिए प्रोग्राम किया लॉन्च.

डेल टेक्नोलॉजीज ने ‘‘उड़ानः एम्पॉवरिंग इंडियाज फ्यूचर वर्कफोर्स''  प्रोग्राम लॉन्च किया है. जिसके जरिए भारत में 23,000 युवाओं को AI और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग स्किल सिखाई जाएगी. यह एक नेशनल स्किलिंग और इनोवेशन प्रोग्राम है. इसमें FITT-IIT दिल्ली, लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन और जनरेशन फाउंडेशन मिलकर युवाओं को AI, क्लाउड कंप्यूटिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग की ट्रेनिंग देंगे. एम्प्लॉयर के साथ मजबूत संबंधों का विकास इस प्रोग्राम का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे जॉब प्लेसमेंट और एंटरप्रेन्योरशिप के अवसर प्रदान करने तथा एप्रेंटिसशिप के प्रोग्राम उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.

कई शहरों में किया जाएगा विस्तार

इसका निर्माण डेल इंडिया के AI ब्लूप्रिंट पर किया गया है, इसे भारत के उन हिस्सों में चलाया जाएगा, जहां डेल टेक्नोलॉजी मौजूद है. इसका विस्तार दिल्ली एनसीआर, बैंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और पुणे में 100 आईटीआई और 90 उच्च शिक्षण संस्थानों तक किया जाएगा. FITT-IIT दिल्ली , AI एप्लीकेशन डेवलपमेंट, क्लाउड डेवलपमेंट, असेंबली लाईन ऑपरेशन और फील्ड तकनीशियन में उद्योग की जरूरतों के अनुसार 4 कोर्स का डिजाइन और सर्टिफिकेशन देगा. जिन्हें टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर और हाईपरस्केलर के क्षेत्र में 40 से अधिक एम्प्लॉयर्स द्वारा मान्यता दी गई है.

"AI अर्थव्यवस्था में नौकरियां बहुत तेजी से पैदा हो रही हैं"

लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन HEI डिलीवरी और इंस्टीट्यूशनल ऑनबोर्डिंग को लीड करेंगे. जनरेशन इंडिया फाउंडेशन की ओर  से आईटीआई  एम्प्लॉयमेंट के संपर्कों का विकास किया जाएगा.  प्रेसिडेंट एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, डेल टेक्नोलॉजीज इंडिया, मनीष गुप्ता ने कहा, ‘‘भारत में AI अर्थव्यवस्था में नौकरियां बहुत तेजी से पैदा हो रही हैं. लेकिन एम्प्लॉयर्स उन्हें उतनी तेजी से भर नहीं पा रहे हैं. क्योंकि इन नौकरियों के लिए नई स्किल्स की जरूरत है. उड़ान की मदद से डेल व्यापक स्तर पर शिक्षा से रोजगार के नए रास्ते बना रहा है. जिसमें कंपनी को उन संस्थानों की मदद मिल रही है, जो लाखों युवा भारतीयों को सेवा देते हैं". 

ये भी पढ़ें-यूपी के 62 हजार शिक्षकों को मिलेगी संजीवनी, जानें कब तक होगा स्पेशल TET और क्या होगा पैटर्न

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AI Course For Students India, Skill Courses
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com