विज्ञापन

MI vs KKR: टूट गया गौतम गंभीर का 10 साल पुराना 'महारिकॉर्ड', अजिंक्य रहाणे ने MI के खिलाफ तूफानी पारी से मचाया धमाल

Ajinkya Rahane Break Gautam Gambhir Record KKR vs MI IPL 2026: गंभीर का नाम केकेआर के इतिहास में बेहद खास रहा है. उनकी कप्तानी में टीम ने 2012 और 2014 में आईपीएल खिताब जीते, वहीं बाद में मेंटॉर के रूप में भी टीम को सफलता दिला चुके हैं.

MI vs KKR: टूट गया गौतम गंभीर का 10 साल पुराना 'महारिकॉर्ड', अजिंक्य रहाणे ने MI के खिलाफ तूफानी पारी से मचाया धमाल
Ajinkya Rahane Break Gautam Gambhir Record KKR vs MI IPL 2026:

Ajinkya Rahane Break Gautam Gambhir Record KKR vs MI IPL 2026: आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने इस मैच में अर्धशतक जड़ते हुए टीम के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में रहाणे ने पारी की शुरुआत करते हुए 40 गेंदों में 67 रन बनाए. उनकी इस पारी में 3 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. यह मुंबई इंडियंस के खिलाफ केकेआर के किसी भी कप्तान द्वारा खेली गई अब तक की सबसे बड़ी पारी बन गई है.

इससे पहले यह रिकॉर्ड गौतम गंभीर के नाम था, जिन्होंने आईपीएल 2016 में मुंबई के खिलाफ 52 गेंदों में 64 रन बनाए थे. उसी सीजन में उन्होंने वानखेड़े में 59 रन की पारी भी खेली थी, जबकि 2015 में कोलकाता में 57 रन बनाए थे. इस तरह लंबे समय तक यह रिकॉर्ड गंभीर के नाम ही कायम रहा.

गंभीर का नाम केकेआर के इतिहास में बेहद खास रहा है. उनकी कप्तानी में टीम ने 2012 और 2014 में आईपीएल खिताब जीते, वहीं बाद में मेंटॉर के रूप में भी टीम को सफलता दिलाई. बल्लेबाजी में भी उनका योगदान काफी बड़ा रहा है, जहां उन्होंने कई अहम पारियां खेलीं.

वहीं, अजिंक्य रहाणे ने हाल के सीजन में अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से टीम को मजबूती दी है. आईपीएल 2025 में उन्होंने 21 मैचों में 590 रन बनाए थे, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल थे. इस नई पारी के साथ रहाणे ने न सिर्फ अपनी टीम के लिए अहम योगदान दिया, बल्कि केकेआर के इतिहास में एक नया अध्याय भी जोड़ दिया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com