भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पुरुष क्रिकेट टीम के प्रमुख कोच पद के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर का साक्षात्कार लेगा. कुछ रिपोर्ट्स में दावा है कि गंभीर का यह इंटरव्यू क्रिकेट सलाहकार समिति लेगी. सीएसी में पूर्व क्रिकेटर अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक शामिल हैं. इसके अलावा आज ही सलिल अंकोला की जगह लेने वाले चयनकर्ता पद के उम्मीदवार का भी साक्षात्कार होगा. वहीं आईएएनएस की मानें तो बीसीसीआई सचिव जय शाह और अन्य अधिकारी यह साक्षात्कार लेंगे. बीसीसीआई के निकटस्थ सूत्र ने आईएनएस से कहा,"गौती (गौतम गंभीर) आज बीसीसीआई मुख्यालय में साक्षात्कार के लिए लगभग 12 बजे मुम्बई पहुंचेंगे. इस बात की लगभग पुष्टि हो गयी है कि वह टीम इंडिया के अगले मुख्य कोच होंगे. बीसीसीआई ने गंभीर द्वारा पेश की गयी शर्तों को मान लिया है और मुख्य कोच की जानकारी जल्द ही सामने आ जायेगी. बैठक 2 से 4 के बीच होनी निर्धारित है."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
गंभीर ने मुख्य कोच पद के लिए कुछ मांगे बीसीसीआई के सामने रखी हैं जैसे टीम पर पूरा नियंत्रण, सफ़ेद और लाल गेंद के लिए अलग-अलग टीमें, जो आईएनएस समझता है कि बीसीसीआई ने मान ली हैं और उन्हें नियुक्त करने के लिए उत्सुक है. बीसीसीआई ने मुख्य कोच पद के लिए आवेदन आमंत्रित किये थे जिसकी समय सीमा 27 मई थी. नौकरी विवरण के अनुसार, नया भारतीय पुरुष मुख्य कोच जुलाई 2024 से दिसंबर 2027 तक तीनों प्रारूपों के लिए होगा.
भारत के मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ का अनुबंध नवंबर में 2021 टी20 विश्व कप के बाद शुरू हुआ था और घरेलू मैदान पर 2023 वनडे विश्व कप के साथ समाप्त हो गया था. हालांकि, इसे इस साल के टी20 विश्व कप टूर्नामेंट तक बढ़ा दिया गया था. वहीं हाल ही में गौतम गंभीर ने एक कार्यक्रम के दौरान सुझाव दिया था कि,'राष्ट्रीय टीम को कोचिंग देने से बड़ा कोई सम्मान नहीं है.' 42 वर्षीय ने कहा था,"मुझे भारतीय टीम का कोच बनना अच्छा लगेगा. अपनी राष्ट्रीय टीम को कोचिंग देने से बड़ा कोई सम्मान नहीं है. आप 140 करोड़ भारतीयों और दुनिया भर के लोगों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं."
यह भी पढ़ें: मिरेकल रिकॉर्ड का मंडे...अनजान बल्लेबाज के 27 गेंदों में शतक से लेकर फर्ग्युसन की अद्भुत गेंदबाजी तक
यह भी पढ़ें: पहले 0 पर हुआ आउट, फिर रच दिया इतिहास, जानें कौन हैं साहिल चौहान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं