विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2013

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
विनोद कांबली की फाइल तस्वीर
मुंबई:

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली को हार्ट अटैक के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साल 2012 में कांबली की दो रक्त वाहिनियों की एंजियोप्लास्टी की गई थी। 18, जनवरी को 42 साल के होने जा रहे विनोद कांबली ने भारत की ओर से 17 टेस्ट और 104 अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेले हैं।

अपनी चमकदार बल्लेबाजी के लिए चर्चित रहे विनोद कांबली क्रिकेट से अलग होने के बाद टीवी शोज में नजर आते रहे हैं। हाल ही में वह अपने पुराने मित्र सचिन तेंदुलकर के खिलाफ अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए चर्चा में रहे।

कांबली स्कूली क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के साथ 664 रनों की तत्कालीन विश्व रिकॉर्ड साझेदारी के लिए जाने जाते हैं। हाल में सचिन के रिटायरमेंट के बाद कांबली ने कहा था कि उन्हें इस बात का दुख है कि सचिन ने विदाई भोज में न्योता नहीं दिया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विनोद कांबली, विनोद कांबली को हार्ट अटैक, विनोद कांबली अस्पताल में भर्ती, Vinod Kambli, Vinod Kambli Suffers Heart Attack, Vinod Kambli Hospitalised