विज्ञापन

Exclusive: 'हर दिन हमारे लिए दिन नॉकआउट बन गया', जाने क्यों ऐसा बोले वाशिंगटन सुंदर

Washington Sundar After India Won T20 World Cup 2026: एनडीटीवी के साथ एक विशेष साक्षात्कार में, विश्व विजेता ऑल-राउंडर वाशिंगटन सुंदर ने बताया कि कैसे जीत का जश्न रात भर चला और कैसे यह आगे भी जारी रहने वाला है.

Exclusive: 'हर दिन हमारे लिए दिन नॉकआउट बन गया',  जाने क्यों ऐसा बोले वाशिंगटन सुंदर
Washington Sundar on T20 World Cup 2026

Washington Sundar on T20 World Cup 2026: रविवार की रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम के लिए यादगार थी क्योंकि सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम किया. मेजबान टीम ने एकतरफा मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा दिया और तीसरी बार टी20 विश्व विजेता बनकर इतिहास रच दिया. संजू सैमसन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक जमाकर भारत को 255 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया और जवाब में, जसप्रीत बुमराह के चार विकेट ने न्यूजीलैंड को सिर्फ 159 रन पर समेट दिया. वहीं भारत की जीत के बाद एनडीटीवी के साथ एक विशेष साक्षात्कार में, विश्व विजेता ऑल-राउंडर वाशिंगटन सुंदर ने बताया कि कैसे जीत का जश्न रात भर चला और कैसे यह आगे भी जारी रहने वाला है. 

भारत की जीत के बाद जश्न कितने देर तक चला, इसको लेकर वॉशिंगटन सुंदर ने कहा,"कल रात काफी देर तक जश्न चलता रहा. मेरा मतलब है कि जश्न अभी कुछ समय तक जारी रहेगा. हम बैठे और बातचीत की. लेकिन यह सिर्फ कल रात की बात नहीं है. मेरा मानना ​​है कि यह कुछ दिनों तक चलेगा. सिर्फ टीम के खिलाड़ी या सहयोगी स्टाफ ही नहीं, पूरा देश एक साथ जश्न मनाएगा और यह बहुत गर्व की बात है."

अभिषेक शर्मा द्वारा न्यूजीलैंड का अंतिम विकेट लेने के बाद स्टेडियम में चारों ओर खुशी का माहौल था और कैमरों ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को अपने परिवारों के साथ जीत का जश्न मनाते हुए कैद कर लिया. वाशिंगटन ने अंतिम विकेट गिरने के ठीक बाद डगआउट के नजारों का खुलासा किया और कहा कि आखिरकार खुद को 'विश्व चैंपियन' कहना बहुत अच्छा लग रहा है.

उन्होंने कहा,"यह आश्चर्यजनक रहा है. उस पल की पूरी ऊर्जा का अनुभव करना जब हमने खेल और विश्व कप जीता. हर कोई बेहद खुश था और उनमें से कुछ बहुत भावुक थे. ये वास्तविक भावनाएं थीं और हमारे पास खेल जीतने और जो हम चाहते थे उसे हासिल करने के लिए सब कुछ था."

आप प्रेशर में थे, आपको बाउंस बैक करना था और इसको लेकर ग्रुप में क्या बातचीत थी, इसको लेकर सुंदर ने कहा,"वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट में आप यह उम्मीद करते हैं. सभी टीमें कड़ी तैयारी के साथ आती हैं. और एक विशेष पर चीजें किसी भी दिशा में जा सकती है. ग्रुप स्टेज के बाद टूर्नामेंट में हर दिन नॉकआउट की तरह था. हमारे पास बहुत टैलेंट था, हमारे प्लान स्षष्ट थे और इसने बड़े मैचों में हमारी सहायता की और खिलाड़ियों  ने अपना काम किया."

आप स्क्वाड का हिस्सा थे, लेकिन प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं थे, इस दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव से क्या बात हुई, इस पर सुंदर ने कहा,"जब भी हमारा समय आता, हमें उसके लिए तैयार रहना था. ताकि हम टीम के लिए मैच जीत सके. टी20 जैसे फॉर्मेट में आपको हर गेम में खेलने के लिए तैयार रहना होता है." "यह तीन घंटे का मैच होता है और आपका रोल 15-20 मिनट के लिए होता है. लेकिन वो समय आपकी टीम के लिए पूरी तरह से बाजी पटल सकता है. ऐसे में आपको तैयार रहना होता है कि आपका रोल क्या है. उसके हिसाब से प्रैक्टिस सेशन में तैयारी करनी होती है."

यह भी पढ़ें: Sanju Samson: 'मेरे बेटे को लोगों ने डिस्टर्ब किया...' भारत के चैंपियन बनने पर संजू सैमसन के पिता ने दिया बड़ा बयान

यह भी पढ़ें: शाहिद अफरीदी ने जड़ा था मोहम्मद आमिर को थप्पड़...2010 फिक्सिंग मामले पर पूर्व पाकिस्तानी स्टार का बड़ा खुलासा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com