विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2024

"ICC टूर्नामेंट में भी..." विराट कोहली ने आईपीएल को लेकर दिया बड़ा बयान

विराट कोहली ने आईपीएल के प्रति अपने गहरे लगाव को साझा इस टी20 टूर्नामेंट में की सफलता का श्रेय खिलाड़ियों और फैंस के बीच मजबूत "कनेक्शन" को दिया है.

"ICC टूर्नामेंट में भी..." विराट कोहली ने आईपीएल को लेकर दिया बड़ा बयान
Virat Kohli on IPL: विराट कोहली ने आईपीएल की सफलता को लेकर दिया बड़ा बयान

Virat Kohli on IPL: भारत के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग के प्रति अपने गहरे लगाव को साझा इस टी20 टूर्नामेंट में की सफलता का श्रेय खिलाड़ियों और फैंस के बीच मजबूत "कनेक्शन" को दिया है. विराट कोहली ने व्यक्तिगत कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से नाम वापस ले लिया था और वो 22 मार्च को एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2024 के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए वापस करते हुए दिखाई दे सकते हैं.

आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा,"मुझे आईपीएल बिल्कुल पसंद है, आपके आपसी सौहार्द के कारण भी, आप इतने सारे नए खिलाड़ियों के साथ खेलते हैं, इतने सारे खिलाड़ी हैं जिन्हें आप लंबे समय से जानते हैं जो आपके अपने देश से नहीं हैं, जिन्हें आप अक्सर नहीं देखते हैं." कोहली ने आगे कहा," इसीलिए हर कोई आईपीएल को इतना पसंद करता है, इसका एक कारण है, क्योंकि इससे खिलाड़ियों और फैंस दोनों का जुड़ाव है."

विराट कोहली ने इस दौरान विभिन्न क्रिकेट टूर्नामेंटों में विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों के बीच सीमित बातचीत पर भी प्रकाश डाला, इसमें वो टूर्नामेंट भी शामिल हैं जिसका आयोजन आईसीसी द्वारा आयोजित किया जाता है. उन्होंने आगे कहा, "आप अपने सभी टूर्नामेंट खेलते हैं जो एक टीम बनाम दूसरी टीम के होते हैं. आईसीसी टूर्नामेंट समय-समय पर आते रहते हैं, लेकिन आईसीसी टूर्नामेंटों में भी, आप अन्य खिलाड़ियों के साथ बातचीत नहीं करते हैं या दूसरी टीम को नहीं देखते हैं."

 कोहली ने आगे कहा,"लेकिन आईपीएल में, आप शायद हर दूसरे या तीसरे दिन हर टीम से मिलते हैं, और यही आईपीएल की खूबसूरती है. आप एक अलग शहर में एक अलग टीम के साथ अलग-अलग परिस्थितियों में खेल रहे हैं. टूर्नामेंट के विभिन्न चरणों में हर किसी के पास एक अलग तरह का दृढ़ संकल्प है और ऐसे जादुई क्षण बनाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG 5th Test: "मुझे लगता है कि मैं 0 पर..." सरफराज खान से 'नाराज' हुए सुनील गावस्कर, ब्रैडमैन का उदाहरण देकर कही ये बात

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: "यह स्टोक्स के भाग्य में था..." रोहित शर्मा के बोल्ड होने पर इंग्लैंड के कोच ने दिया बड़ा बयान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com