विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2020

16 साल बाद पाकिस्तान दौरे पर जाएगी इंग्लैंड, 2021 में खेले जाने वाले टी-20 सीरीज शेड्यूल का हुआ ऐलान

England Tour of Pakistan 2021: 16 साल के बाद पहली बार इंग्लैंड की टीम (England Cricket) पाकिस्तान (Pakistan Cricket) के दौर पर जाने वाली है. साल 2021 अक्टूबर में इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान के दौर पर जाएगी और 2 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी.

16 साल बाद पाकिस्तान दौरे पर जाएगी इंग्लैंड, 2021 में खेले जाने वाले टी-20 सीरीज शेड्यूल का हुआ ऐलान
16 साल के बाद पाकिस्तान के दौरे पर जाएगी इंग्लैंड टीम, 2021 में टी-20 सीरीज शेड्यूल का हुआ ऐलान

England Tour of Pakistan 2021: 16 साल के बाद पहली बार इंग्लैंड की टीम (England Cricket) पाकिस्तान (Pakistan Cricket) के दौर पर जाने वाली है. साल 2021 अक्टूबर में इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान के दौर पर जाएगी और 2 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी. ये दो मैच कराची में खेले जाएगें. पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच 14 अक्टूबर को और दूसरा टी-20 मैच 15 अक्टूबर को कराची में खेला जाएगा. बता दें कि साल 2025 के बाद पहली बार इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान का दौरा करने वाली है. इंग्लैंड की टीम अगले साल 12 अक्टूबर को पाकिस्तान पहुंचेगी और 2 टी-20 मैच खेलने के बाद भारत टी-20 वर्ल्ड कप खेलने रवाना होगी. इंग्लैंड के साथ पाकिस्तान की टीम भी टी-20 वर्ल्ड कप खेलने भारत आएगी. इंग्लैंड बोर्ड ने कंफर्म किया कि पाकिस्तान बोर्ड ने 2021 में शॉर्ट दौरे का निमंत्रण भेजा था जिसे इंग्लैंड बोर्ड ने स्वीकार कर लिया है.

लंका प्रीमियर लीग में शामिल हुए मुनाफ पटेल, इरफान पठान की टीम के साथ जुड़े

आखिरी बार इंग्लैंड ने पाकिस्तान का दौरा साल 2005 में किया था जब इंग्लैंड ने पाकिस्तान के साथ 3 टेस्ट और 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी. वैसे दोनों टीम द्विपक्षीय सीरीज यूएई में जाकर खेला करती थी. साल 2012 और 2015 में पाकिस्तान ने इंग्लैंड के साथ सीरीज यूएई में खेली थी. 

भारत के खिलाफ सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम में बदलाव, केन रिचर्डसन हुए टीम से बाहर

ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन ने कहा: "यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि इंग्लैंड की टी-20 टीम अक्टूबर 2021 में पाकिस्तान में जाकर सीरीज खेलेगी. 2005 के बाद यह पहली बार होगा जब इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान का दौरा करने जाएगी और यह दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण क्षण है

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
England, Pakistan, Pakistan Cricket Board, International Cricket Council, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com