- बाबर आजम ने टी-20 इंटरनेशनल में रच दिया इतिहास
- विराट कोहली के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की
- बाबर आजम ने टी-20 इंटरनेशनल में 1500 रन पूरे किए
Eng vs Pak 2nd T20I: दूसरे टी-20 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर 3 टी-20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. सीरीज का आखिरी मैच 1 सितंबर को खेला जाएगा. बता दें दि दोनों टीमों के बीच खेला गया पहला टी-20 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. मैनचेस्टर में रविवार को खेले गए मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने 44 गेंद पर 55 रन, मोहम्मद हफीज (Mohammad Hafeez) ने 36 गेंद पर 69 रन बनाए, जिसके कारण पाकिस्तान टीम 20 ओवर में 195 रन बना पाने में सफल रही, फखर जमां ने 36 रनों की पारी खेली. 196 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड टीम ने 20वें ओवर की पहली ही गेंद पर हासिल कर लिया.
इंग्लैंड ने 19.1 ओवर्स में 5 विकेट पर 199 रन बनाकर मैच जीत लिया. इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा कप्तान इयोन मॉर्गन (Eoin Morgan) ने बनाए. मॉर्गन ने 33 गेंद पर 66 रनों की पारी खेली, इंग्लिश कप्तान के अलावा डेविड मलान ने 36 गेंद पर 54 और बेयरस्टो ने 24 गेंद पर 44 रन बनाकर इंग्लैंड टीम के लिए जीत निश्चित कर दी.
Babar Azam is joint 3rd fastest to 1K ODI runs, joint 2nd fastest to 2K ODI runs and 3rd fastest to 3K ODI runs. Babar also 2nd fastest to 500 T20I runs, fastest to 1K T20I runs and joint fastest to 1500 T20I runs. what an incredible player. King Babar. @babarazam258 #Cricket
— Daniel Alexander (@daniel86cricket) August 30, 2020
बाबर आजम (Babar Azam) ने की विराट कोहली (Virat Kohli) की बराबरी
पाकिस्तान की टीम को दूसरे टी-20 में इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा लेकिन पाकिस्तान के कप्तान ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान टी-20 इंटरनेशनल में 1500 रन बनाने का कमाल कर दिखाया. आजम ने केवल 39वें टी-20 इंटरनेशनल पारी में 1500 रन पूरे किए. टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 1500 रन बनाने के मामले में बाबर ने दिग्गज विराट कोहली और एरोन फिंच की बराबरी कर ली. फिंच और कोहली ने भी टी-20 इंटरनेशनल में 1500 रन 39वें पारी में पूरा करने का कमाल कर दिखाया था.
Mohammad Hafeez has become first player in the world to do a double of 2000 runs and 50 wickets in Men's T20Is. #EngvPak
— Mazher Arshad (@MazherArshad) August 30, 2020
मोहम्मद हफीज ने भी पूरे किए 2000 रन
मोहम्मद हफीज (Mohammad Hafeez) ने भी टी-20 इंटरनेशनल में 2000 रन पूरा करने में सफल रहे. हफीज टी-20 इंटरनेशनल में 50 विकेट और 2000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं