- सिर्फ 1 ही रन बना सके विल यंग
- बेहतरीन आउट स्विंग और यंग हो गए ओल्ड!
- बैर्यस्टो का बहुत ही ब्रिलियंट कैच
किसी भी टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन स्विंग वह बात है, जिसे कोई भी देखना बहुत ही ज्यादा पसंद करता है. और जब यह बहुत ही दिन बाद दिखायी दे, क्रिकेटरों और टेस्ट क्रिकेट के दर्शकों को तो एक अलग ही खुशी मिलती है. और कुछ ऐसा ही बीसीसीआई के बॉस सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के साथ भी हुआ. लॉर्ड्स में मेजबान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच शुरू हुए पहले टेस्ट के पहले दिन (England vs New Zealand, 1st Test) के खेल के शुरुआती शुरुआती मिनटों के खेल में ही इंग्लिश पेसर स्टुअर्ट ब्रॉ और खास तौर पर जेम्स एडंरसन की तीखी स्विंग देखने को मिली.
यह भी पढ़ें: साल 2008 में धोनी की वजह से संन्यास लेना चाहते थे सहवाग, ये थी वजह
How fresh this is . Red ball swinging start of a test match ,nothing better in sport with cricket in whites ..morning of a test .@bcci@ECB pic.twitter.com/3blP2EBLsD
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) June 2, 2022
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
एंडरसन ने कीवी बल्लेबाज विल यंग को ऐसी ही लहलहाती गेंद पर आउट किया, तो सौरव गांगुली भी गेंद की तारीफ किए बिना नहीं रहे सके. इस गेंद की स्विंग और सीम ने सौरव के दिल को बाग-बाग कर दिया. यंग को यह गेंद बिल्कुल भी समझ में नहीं आयी और तीसरी स्लिप में खड़े जॉनी बैर्यस्टो ने अपनी बायीं तरफ गोता लगाते हुए कैच पकड़ सभी का दिल जीत लिया.
यह भी पढ़ें: लिविंगस्टोन ने लगाया ऐसा छक्का की गेंद ढूंढने के लिए कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को आना पड़ा बीच में, देखें Video
लेकिन पिछले काफी दिनों से व्हाइट-बॉल पर नजरें गड़ाए हुए सौरव को लंबे समय बाद लाल गेंद की कलाकारी देखी, तो टीवी देख रहे सौरव ने फोटो खींचा और इसके अपने अकाउंट से पोस्ट करते हुए तारीफ की. सौरव ने लिखा, "कितना ताजा है! टेस्ट मैच की शुरुआत से ही लाल गेंद स्विंग हो रही है. सफेद कपड़ों की क्रिकेट में इससे बेहतर बात कोई नहीं है.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं