ENG vs IND 4th Test Indian playing XI: इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (Joe Root) ने गुरूवार को यहां चौथे टेस्ट में टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया. भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat kohli) ने दो बदलाव किये, उन्होंने मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा की जगह शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव को अंतिम एकादश में शामिल किया. इंग्लैंड ने अंतिम एकादश में जोस बटलर और सैम करन की जगह क्रिस वोक्स और ओली पोप को जगह दी. दोनों टीमें पांच मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबर हैं. भारतीय प्लेइंग इलेवन (Indian playing XI) में एक बार फिर अश्विन (Ashwin) को शामिल नहीं किया गया है, जिसे देखकर हर कोई चौंक गया है.
Video: अकील हुसैन ने तो गजब कर दिया, सुपरमैन बनकर हवा में उड़े और बल्लेबाज को कर दिया आउट
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने भी इसपर हैरानी जताई है. वॉन ने ट्वीट कर भारतीय प्लेइंग इलेवन को लेकर बात की है. वॉन ने अपने ट्वीट में लिखा, अश्विन का चयन न करना, सबसे बड़ा गैर चयन होना चाहिए. जिसे हमने यूके में हुए 4 टेस्ट में देखा है. '413 टेस्ट विकेट और 5 टेस्ट 100s.'
The non selection of @ashwinravi99 has to be greatest NON selection we have ever witnessed across 4 Tests in the UK !!! 413 Test wickets & 5 Test 100s !!!! #ENGvIND Madness …
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) September 2, 2021
माइकल वॉन के ट्वीट पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज मार्क वॉ ने भी रिएक्ट किया है और कमेंट करते हुए लिखा कि, 'आपको आश्चर्य होता है कि क्या भारतीय थिंक टैंक के पास कोई सुराग है.'
Makes you wonder if the Indian think tank have any clue.#unfathomable
— Mark Waugh (@juniorwaugh349) September 2, 2021
'जीवन कितना नाजुक है,' Sidharth Shukla के निधन पर Virendra Sehwag ने किया रिएक्ट
भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.
इंग्लैंड की टीम: रॉरी बर्न्स, हसीब हमीद, डेविड मलान, जो रूट (कप्तान), ओली पोप, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मोईन अली, क्रिस वोक्स, क्रेग ओवर्टन, ओली रॉबिन्सन और जेम्स एंडरसन
VIDEO: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के CEO ने कहा, तालिबान को पसंद है किक्रेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं