विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2022

Eng vs Ind 3rd T20I: कोहली आज एक और "ट्रॉयल" पर, सोशल मीडिया पर फैंस से मिल रहा जबर्दस्त समर्थन

Eng vs Ind 3rd T20I: अगर विराट (virat Kohli) तीसरे मैच में भी नाकाम हो जाते हैं, तो उनके लिए हालात बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाएंगे.

Eng vs Ind 3rd T20I: कोहली आज एक और "ट्रॉयल" पर, सोशल मीडिया पर फैंस से मिल रहा जबर्दस्त समर्थन
Eng vs Ind 3rd T0I: विराट कोहली के लिए परीक्षा का समय है
  • एजबस्टन में दूसरे टी20 में बना सके सिर्फ एक ही रन
  • दिग्गजों के बयान ने बढ़ाया कोहली पर दबाव
  • आज विराट टेस्ट पार कर पाएंगे कोहली?
नई दिल्ली:

अब यह तो साफ ही हो चुका है कि कुछ दिन पहले बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट आयी थी कि अगर पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat kohli) को आगे एशिया कप के लिए भारतीय टी20 में जगह बनानी है, तो उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ खेले टी20 मुकाबलों में बेहतर करना होगा. इस तरह कोहली के हिस्से का एक मैच खराब हो चुका है. और अब उनके करोड़ों चाहने वाले फैंस की नजरें आज नॉटिंघम में खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच पर लगी हैं, जो विराट के लिए एक और मौका होगा कि वह अपने आलोचकों के मुंह बंद करें. 

दूसरे मैच में कोहली के बैटिंग अंदाज में साफ झलका कि वह न केवल रन बनाने बल्कि तेज गति से भी रन बनाने के दबाव में हैं क्योंकि हालिया परिस्थितियों ने उनके लिए समीकरण एकदम बदल दिए हैं. पिछले दिनों नंबर तीन पर बैटिंग करने उतरे दीपक हूडा (Deepak Hooda) ने अपने निर्भीक रवैये से टीम को एक अलग ही आयाम दिया है. और जब दूसरे टी20 से हूडा को बाहर बैठाया गया, तो उनके चाहने वाले नाराज दिखायी पड़े. साफ है कि आज जब कोहली बैटिंग के लिए मैदान पर उतरेंगे, तो फिर से उन पर और ज्यादा दबाव होगा क्योंकि अब उनके पास यही मैच बचा है और अगर यह भी खराब चला जाता है, तो कपिल देव की तरह और उनके खिलाफ और बयान आने शुरू हो जाएंगे. बहरहाल, सोशल मीडिया पर कोहली को फैंस का जबर्दस्त सहयोग मिल रहा है. और इनके चाहने वालों को पूरा भरोसा है कि उनका हीरो जल्द ही पुराने  अंदाज में दिखेगा. 

इसमें दो राय नहीं कि कोहली की फैन फॉलोइंग जबर्दस्त है

यह देखिए

कोहली को जरूरत तो बहुत दुआओं की है

सहानुभूति जताने वालों की संख्या भी बहुत है

क्रिकेट से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, England Vs India 07/10/2022 Enin07102022205281, England Vs India 2022, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com