विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2022

"ड्वेन ब्रावो ने कहा मेरा दोस्त पोलार्ड 'लापता' है, पिछली बार युजवेंद्र चहल की पॉकेट में दिखा था", देखिए क्या है पूरा मामला

'सचमुच ये बहुत ही दुखद दिन हैं मेरा दोस्त कीरोन पोलार्ड कहीं खो गया है. दोस्तों अगर आपके पास कोई भी जानकारी है तो प्लीज मुझे इन बॉक्स करें या फिर पुलिस में रिपोर्ट करें'

"ड्वेन ब्रावो ने कहा मेरा दोस्त पोलार्ड 'लापता' है, पिछली बार युजवेंद्र चहल की पॉकेट में दिखा था", देखिए क्या है पूरा मामला
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके ड्वेन ब्रावो
  • ड्वेन ब्रावो सोशल मीडिया पर वायरल
  • पोलार्ड को लेकर किया मीम किया शेयर
  • भारत के खिलाफ आखिरी दोनों वनडे नहीं खेल पाए हैं पोलार्ड
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) ने सोशल मीडिया के जरिए अपने खास दोस्त और वेस्टइंडीज के कप्तान किरॉन पोलार्ड (Kieron Pollard) के साथ एक मजाक किया है. टी 20 वर्ल्डकप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके वेस्ट इंडियन खिलाड़ी ब्रावो ने इंस्टाग्राम पर मीम शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी के  पोलार्ड के साथ मजाक किया है. मीम में  वेस्टइंडीज के वर्तमान सफेद गेंद के कप्तान किरॉन पोलार्ड  की एक तस्वीर है, जिसके टॉप पर "लापता" शब्द लिखा हुआ है. मीम के निचले हिस्से में एक लाइन है, 'लास्ट सीन : चहल की जेब में'.

यह पढ़ें- क्रिकेटर युजवेंद्र चहल पर छाया पुष्पा का खुमार, वीडियो है बड़ा मज़ेदार, देखें वायरल वीडियो

उन्होंने आगे लिखा है कि सचमुच ये बहुत ही दुखद दिन हैं मेरा दोस्त कीरोन पोलार्ड कहीं खो गया है. दोस्तों अगर आपके पास कोई भी जानकारी है तो प्लीज मुझे इन बॉक्स करें या फिर पुलिस में रिपोर्ट करें. दरअसल ये मीम पोलार्ड के पहले मैच में आउट होने को लेकर है.पोलार्ड पहले मैच में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra chahal) की गेंद पर गोल्डन डक पर आउट हुए थे. इसके बाद वे अभी तक दोनों वनडे मैचो में नहीं खेले हैं. ब्रावो के इस पोस्ट पर कई क्रिकेटरों ने कॉमेंट किए हैं जिसमें से खुद कीरेन पोलार्ड भी हैं. 

यह पढें- IPL इतिहास में इन 5 धुरंधरों पर हुई है जमकर धनवर्षा, इस खास लिस्ट में एक भारतीय स्टार भी शामिल

पोलार्ड ने कई इमोजी के साथ लव लिखा है. भारतीय क्रिकेटर धवल कुलकर्णी ने लिखा है 'गुड वन', उनके अलावा हरभजन सिंह और फीडल एडवर्ड ने भी हंसने वाले इमोजी के साथ अपना रिएक्शन दिया है. भारत इस सीरीज को पहले ही जीत चुका है. भारत के पास इस सीरीज में  2-0 की अजय बढ़त है. 

भारतीय  टीम ने पहले मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से मात दी इसके बाद दूसरे मैच में 44 रनों से हराया. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने पिछले गेम से प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए. शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव और दीपक चहल के साथ केएल राहुल, दीपक हुड्डा, युजवेंद्र चहल और शार्दुल ठाकुर को बदला है. 

क्रिकेट में Wicket Keepers की रैंकिंग क्यों नहीं होती?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com