Bangladesh vs Sri Lanka, 2nd Test: शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को श्रीलंका ने 10 विकेट से जीत लिया. बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 169 रन बनाए थे. श्रीलंका को जीत के लिए 29 रन की दरकार थी. जिसे श्रीलंका ने बिना विकेट खोए हासिल कर लिया. श्रीलंका के तेज गेंदबाज असीथा फर्नांडो (Asitha Fernando) ने गजब की गेंदबाजी की और टेस्ट में 10 विकेट लेने में सफल रहे. पहली पारी में फर्नांडो ने 4 और दूसरी पारी में बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट लेने में सफल रहे. फर्नांडो बांग्लादेश की धरती पर एक टेस्ट में 10 विकेट हासिल करने वाले दुनिया के केवल तीसरे तेज गेंदबाज बने हैं.
वीरेंद्र सहवाग बोले- RCB स्टार खिलाड़ी को मिले कम पैसे, उसे तो 14-15 करोड़ मिलने चाहिए थे..
उनसे पहले बांग्लादेश में ऐसा कारनामा भारत के जहीर खान और इरफान पठान ने किया था. 2004 में इरफान ने बांग्लादेश में एक टेस्ट में 10 विकेट हासिल करने में सफल रहे थे. वहीं, जहीर ने 2010 में बांग्लादेश की धरत ी पर एक टेस्ट मैच में 10 विकेट लिए थे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
-इसके अलावा असीथा फर्नांडो बांग्लादेश की धरती पर टेस्ट मैच में 10 या उससे ज्यादा विकेट अर्जित करने वाले पहले श्रीलंकाई तेज गेंदबाज बन गए हैं.
पाकिस्तान टीम में भी है एक 'राहुल द्रविड़', PAK कप्तान बाबर आजम का खुलासा
बांग्लादेश में एक टेस्ट में 10 या अधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज
2004 में इरफान पठान
2010 में ज़हीर खान
2022 में असिथा फर्नांडो
हमारे स्पोर्ट्स यू-ट्यूब चैनल को जल्दी से करें सब्सक्राइब
मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. पहली पारी में बांग्लादेश ने 365 रन बनाए थए जिसमें लिटन दास (141) और मुशफिकुर रहीम ने नाबाद 175 रन की पारी खेली थी. इसके बाद श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 506 रन बनाए थे. श्रीलंका की ओर से मैथ्यूज ने कमाल करते हउए 145 रन की नाबाद पारी खेली थी.
हारिस रऊफ की 'कातिलाना थ्रो' ने उड़ा दी गिल्लियां, देखकर बल्लेबाज के भी छूटे पसीने- Video
इसके बाद दूसरी पारी में बांग्लादेश 169 रन ही बना सकी, जिसमें फर्नांडो ने कहर बरपाया और 6 विकेट लेकर बांग्लादेश की हालत पतली कर दी. आखिर में बांग्लादेश ने श्रीलंका को जीत के लिए 28 रन का टारगेट दिया था. जिसे श्रीलंका ने बिना विकेट खोकर हासिल कर लिया. बता दें कि टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच ड्रा पर खत्म हुआ था. इसके साथ ही श्रीलंका 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से जीतने में सफल रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं