विज्ञापन
This Article is From Feb 15, 2012

विरोधियों ने भी धोनी की काबिलियत की तारीफ

जयवर्धने ने कहा, अगर आप गेंद को एक इंच इधर या उधर फेंकते हो तो धोनी जैसा खिलाड़ी आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। वह शानदार फिनिशर है, वह धैर्य और संयम के साथ खेलता है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
एडिलेड: भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही कप्तान के रूप में दबाव में हों, लेकिन बल्लेबाजी में निचले क्रम में उनकी मैच को अंजाम तक पहुंचाने की काबिलियत के कारण उनके विरोधी भी एकदिवसीय क्रिकेट में उनकी गणना सर्वश्रेष्ठ फिनिशर में कर रहे हैं।

आंकड़ों और तुलनात्मक रूप से काफी तथ्य मौजूद हैं, जो धोनी को शानदार फिनिशर बनाते हैं। इसके अलावा उन्होंने 189 कैच, 69 स्टंपिंग और कई रन आउट भी किए हैं, जबकि कप्तानी की भूमिका भी निभाते हैं। श्रीलंका के कप्तान महेला जयवर्धने उस समय विश्वास ही नहीं कर पाए, जब धोनी ने मैच टाई करवा दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप गेंद को एक इंच इधर या उधर फेंकते हो तो धोनी जैसा खिलाड़ी आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। वह शानदार फिनिशर है, वह धैर्य और संयम के साथ खेलता है।’’

आंकड़े भी धोनी के समर्थन में हैं। भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए धोनी की मौजूदगी में जो 49 मैच जीते हैं उसमें यह विकेटकीपर बल्लेबाज 30 बार नाबाद रहा और इस दौरान उन्होंने 104 . 89 की औसत से रन बनाए। धोनी के शीर्ष विरोधी माइकल बेवन, लांस क्लूसनर, अब्दुल रज्जाक और जोंटी रोड्स औसत के मुकाबले में उनके आसपास भी नहीं हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahela Jayawardene, Mahendra Singh Dhoni, महेला जयवर्धने, महेन्द्र सिंह धोनी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com