मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले से ठीक पहले दोनों टीमों के दो धुरंधरों धोनी और रोहित की फिटनेस को लेकर खूब चर्चा चल रही है. वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले से पहले अपनी-अपनी टीमों की ट्रेनिंग किट पहने, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह ने यहां नेट सेशन में एक साथ बैटिंग की. हालांकि, गुरुवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग मैच के लिए उनकी उपलब्धता पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
IPL 2026 के क्लासिक मुकाबले MIvsCSK से पहले सबसे अधिक चर्चा यही है कि MI और CSK की मशहूर प्रतिद्वंद्विता वाले ये दो मुख्य सितारे मैच के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं.
रोहित ने तो इस टूर्नामेंट में शुरुआती चार मैच खेले हैं लेकिन 10 दिनों पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए थे और अब तक वापसी की कोशिश में जुटे हैं.
दूसरी ओर, धोनी इस IPL में अभी तक मैदान पर नहीं उतरे हैं, क्योंकि वे पिंडली (काफ मसल्स) की चोट से उबर रहे हैं. यह चोट उन्हें पिछले महीने के आखिर में टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले लगी थी.
MS Dhoni 🤝 Wankhede Stadium 🟰 𝗔 𝗰𝗵𝗲𝗿𝗶𝘀𝗵𝗲𝗱 𝗰𝗼𝗻𝗻𝗲𝗰𝘁𝗶𝗼𝗻 🙌
— IndianPremierLeague (@IPL) April 22, 2026
He led #TeamIndia to World Cup glory at this iconic venue 🤩
Will it now mark his return to action in #TATAIPL? 💛
🎥 The @ChennaiIPL legend in prep mode 💪#KhelBindaas | #MIvCSK | @msdhoni pic.twitter.com/EqRE2vu9ZY
नेट्स पर पुराने रंग में दिखे धोनी
हालांकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी के खेलने की पूरी संभावना जताई जा रही है. BCCI ने मैच के प्रैक्टिस की वीडियो डाली, जिसमें धोनी अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं. जम कर बल्ले से बड़े बड़े शॉट्स जमा रहे हैं और विकेट के पीछे तेज चहलकदमी भी कर रहे हैं. हाथ में ग्लव्स डाले धोनी विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस करते संजू सैमसन के साथ दिख रहे हैं.
IPL के एक्स हैंडल से नेट्स पर उनकी प्रैक्टिस का वीडियो शेयर किया गया और बताया गया कि वानखेड़े से धोनी का अनमोल रिश्ता है. याद दिलाया गया है कि इसी मशहूर स्टेडियम में धोनी ने #TeamIndia को वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया था. साथ ही इस आईपीएल में मैदान पर उनकी वापसी को लेकर लिखा गया, "क्या अब #TATAIPL में उनकी वापसी इसी मैदान पर होगी? @ChennaiIPL के दिग्गज तैयारी में जुटे."
नेट्स पर प्रैक्टिस के दौरान धोनी जिस तरह के शॉट्स जमा रहे थे उसे देख कर ये तो तय है कि वो फिनिशर के रोल में दिखेंगे. साथ ही पहली बार नेट्स पर धोनी विकेटकीपिंग करते दिखे.
इस दौरान उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ जिसमें वो दीपक चाहर के साथ दिखे.
Cameraman be like… chalo theek hai 🫠 pic.twitter.com/KqzXsYc9h3
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 22, 2026
नेट्स पर पहली बार विकेटकीपिंग
CSK के पूर्व स्टार क्रिकेटर रविचंद्रण अश्विन ने अपने सोशल पॉडकास्ट 'ऐश की बात' में कहा, "मैंने कभी धोनी को नेट्स में विकेटकीपिंग करते नहीं देखा. इसका मतलब है कि वो (संजू) सैमसन की जगह कीपिंग करते दिखेंगे. या फिर हो सकता है कि इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरेंगे. लेकिन मुझे 100% यकीन है कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ वो जरूर खेलेंगे. मैंने सुना है कि वो फिट हैं और खेलने के लिए तैयार भी."
अश्विन ये भी बोले, SRH के खिलाफ CSK मैच फिनिश करने में कमजोर दिखा था. तो अगर 5 गेंदों पर 15 रन चाहिए तो धोनी ये कर सकते हैं. मैच के अंत में वो छक्के जमा सकते हैं."
अब तक चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने 5 में से केवल दो मैचों में जीत दर्ज की है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछला मैच तो वो केवल 10 रनों से हारे. पॉइंट्स टेबल में इस समय CSK आठवें पायदान पर है. अब पॉइंट्स टेबल में उनसे ठीक ऊपर बैठे उनके चिर प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस से उन्हें आज मुकाबला करना है. ऐसे में धोनी का फिनिशर के रूप में मैच में उतरना जहां निर्णायक हो सकता है वहीं अगर वो विकेट के पीछे भी दिखे तो मतलब साफ है कि वो कम से कम इस मैच में कमान अपने हाथ में रखना चाहते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं