विज्ञापन

UP Board Result 2026: वेबसाइट स्लो हो तो टेंशन नहीं, UMANG ऐप से ऐसे देखें 10वीं-12वीं का रिजल्ट

UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने वाला है. वेबसाइट स्लो होने पर UMANG ऐप से आसानी से 10वीं-12वीं का रिजल्ट चेक किया जा सकता है.

UP Board Result 2026: वेबसाइट स्लो हो तो टेंशन नहीं, UMANG ऐप से ऐसे देखें 10वीं-12वीं का रिजल्ट
UP Board 10th 12th Result 2026: हर साल की तरह इस बार भी रिजल्ट आते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिलेगा.

UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है, क्योंकि बस कुछ ही देर में 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. पूरे राज्य में इस वक्त उत्साह और घबराहट दोनों का माहौल है, क्योंकि करीब 54 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने इस साल परीक्षा दी है और अब सबको अपने नंबर जानने की जल्दी है. जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, लाखों छात्र एक साथ वेबसाइट खोलने की कोशिश करेंगे, जिससे साइट स्लो पड़ सकती है या खुलने में समय लग सकता है. ऐसे में अगर आपका रिजल्ट तुरंत नहीं दिखे तो घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब UMANG ऐप के जरिए आप आसानी से और तेजी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

UP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट देखने के दो QR कोड, सबसे आसान है ये तरीका

कब जारी होगा रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज शाम करीब 4 बजे 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा. इस साल परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित हुई थीं और मार्च में ही कॉपियों की जांच शुरू हो गई थी. आंकड़ों के मुताबिक करीब 27.32 लाख छात्रों ने 10वीं और लगभग 27.05 लाख छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी है. रिजल्ट जारी होते ही छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर देख सकेंगे.

वेबसाइट स्लो हो तो क्या करें

हर साल की तरह इस बार भी रिजल्ट आते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिलेगा. ऐसे में कई बार साइट ठीक से काम नहीं करती है. इस परेशानी से बचने के लिए UMANG ऐप एक अच्छा ऑप्शन है. ये एक सरकारी ऐप है, जहां रिजल्ट सुरक्षित तरीके से और जल्दी देखा जा सकता है.

UMANG ऐप पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले अपने फोन में UMANG ऐप डाउनलोड करें.
  • इसके बाद मोबाइल नंबर या आधार से रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें और 4 अंकों का MPIN सेट करें.
  • अब ऐप के सर्च बार में UP Board लिखें और सही ऑप्शन चुनें.
  • इसके बाद Results या Class 10/12 Result 2026 पर क्लिक करें.
  • अपनी जानकारी जैसे रोल नंबर और स्कूल कोड भरें और सबमिट करें.
  • आपका रिजल्ट तुरंत स्क्रीन पर आ जाएगा.

रिजल्ट देखने से पहले ध्यान रखें ये बातें

रिजल्ट देखने से पहले अपना एडमिट कार्ड पास में रखें ताकि जानकारी सही भर सकें. ऑनलाइन दिखने वाली मार्कशीट प्रोविजनल होती है, असली मार्कशीट बाद में स्कूल या डिजिलॉकर से मिलेगी..

UP Board 10th Result 2026 Direct Link

UP Board 12th Result 2026 Direct Link
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com