विज्ञापन
This Article is From Apr 18, 2021

दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| आगे डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही मिला| दिल्ली को जीत के लिए 30 गेंदों पर 44 रन चाहिए|

मार्कस स्टोइनिस बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

14.5 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!!! 92 रनों पर धवन की पारी का हुआ अंत| अपने शतक से चूक गए गब्बर!! इस बार गेंद को पढ़ नहीं पाए और पहले से लेग साइड पर खेलने का मन बना गए| गेंद मिडिल स्टम्प की लाइन पर आई और उसे स्वीप मारने गये जहाँ वो बीट हुए और गेंद जाकर मिडिल स्टम्प उड़ा गई| दिल्ली का खैमा इस विकेट से काफी निराश हो गया| 152/3 दिल्ली, लक्ष्य से 44 रन दूर| DC vs PBKS: Match 11: WICKET! Shikhar Dhawan b Jhye Richardson 92 (49b, 13x4, 2x6). DC 152/3 (14.5 Ov). Target: 196; RRR: 8.52

14.4 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|

14.3 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए बल्लेबाज़, लेकिन धीमी गति से बीट हुए और बॉल को पैड्स लगाकर स्टंप्स की ओर जा ही रही थी कि पंत ने अपने बल्ले से उसको रोका|

14.3 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|

14.2 ओवर (6 रन) छक्क!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| बल्ले और गेंद का हुआ सही संपर्क बॉल गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| DC vs PBKS: Match 11: It's a SIX! Rishabh Pant hits Jhye Richardson. DC 150/2 (14.2 Ov). Target: 196; RRR: 8.12

14.1 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को खीचकर फाइन लेग की ओर मारा लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाए|

13.6 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए बल्लेबाज़, लेकिन गति से बीट हुए और बॉल को पैड्स पर खा बैठे| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील अम्पायर ने नकारा| पिचिंग आउट साइड लेग थी गेंद|

13.5 ओवर (0 रन) गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को पंत डिफेंड करने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर बॉल गई कीपर की ओर एक टप्पा खाती हुई| बाल बाल बचे पंत यहाँ पर अगर बॉल सीधे राहुल के हाथ में जाती तो पवेलियन की ओर लौटना पर जाता|

13.4 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद एक बार फिर से, जिसको बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर खेलकर 1 रन लिया|

13.4 ओवर (5 रन) एक और बाउंड्री वो भी वाइड के साथ!!! जी हाँ 5 वाइड्स!!! महज़ 3 गेंद पर 17 रन आ चुके हैं यहाँ पर| लेग स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद जिसे फ्लिक मारने गए लेकिन दूर रही गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया इसी बीच गेंद कीपर को बीट करते हुए फाइन लेग बाउंड्री पार कर गई और चौका मिल गया|

13.3 ओवर (4 रन) चौका!!! धवन के बल्ले से आती हुई चौके की हैट्रिक| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पूरे पॉवर के साथ लेग साइड की ओर पुल किया| बल्ले और गेंद का हा शानदार संपर्क गेंद एक टप्पा खाकर गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| DC vs PBKS: Match 11: Shikhar Dhawan hits Riley Meredith for a 4! DC 137/2 (13.3 Ov). Target: 196; RRR: 9.08

13.2 ओवर (4 रन) बैक टू बैक चौका!!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद के लिए तैयार थे गब्बर| कट लगाया और पॉइंट फील्डर के बाएँ और से गैप हासिल करते हुए बाउंड्री अपने खाते में डाला| गब्बर अब अपना रुख बड़े शॉट्स की तरफ मोड़ते हुए| DC vs PBKS: Match 11: Shikhar Dhawan hits Riley Meredith for a 4! DC 133/2 (13.2 Ov). Target: 196; RRR: 9.45

13.1 ओवर (4 रन) चौका!!! लेग स्टंप पर डाली हुई छोटी गेंद को धवन ने ऑफ स्टंप पर आकर फाइन लेग की दिशा में गेंद को लपेटा| बल्ले को लगाकर गेंद गई सीधे फाइन लेग सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| DC vs PBKS: Match 11: Shikhar Dhawan hits Riley Meredith for a 4! DC 129/2 (13.1 Ov). Target: 196; RRR: 9.80

टाइम आउट का हुआ समय!! 13 ओवर की समाप्ति के बाद 125/2 दिल्ली| शिखर धवन इस रन चेज़ में टीम के लिए समझ बूझ भरी पारी खेलते हुए| वहीँ क्रीज़ पर उनका साथ कप्तान पन्त दे रहे हैं| 42 गेंदों पर 71 रनों की दरकार है| रन रेट 10 का चाहिए जिसे दिल्ली के बल्लेबाज़ हासिल करने में सक्षम| पंजाब को कुछ अलग करने की ज़रुरत|

12.6 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|

12.5 ओवर (0 रन) फुल टॉस गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही मिला|

12.4 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की ओर कट करते हुए एक रन बटोरा|

12.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! शानदार शॉट यहाँ पर धवन के द्वारा देखने को मिला| गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को आगे आकर लॉन्ग ऑन फील्डर के ऊपर से खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| DC vs PBKS: Match 11: It's a SIX! Shikhar Dhawan hits Mohammed Shami. DC 124/2 (12.3 Ov). Target: 196; RRR: 9.6

12.2 ओवर (1 रन) शॉटपिच गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए सिंगल लिया|

12.1 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही आया|

11.6 ओवर (4 रन) चौके के साथ इस ओवर को किया समाप्ति| इस ओवर से आये 10 रन, गब्बर एक बार फिर से दहाड़ता हुआ| लेंथ गेंद को फटाक से बैकफुट पर जाकर मिड विकेट की तरफ पुल लगा दिया| गेंद बल्ले से लगने के बाद सीधा सीमा रेखा की तरफ गोली की तरह निकल गई और चौका दे गई| 48 गेंद 79 रनों की दरकार| DC vs PBKS: Match 11: Shikhar Dhawan hits Jalaj Saxena for a 4! DC 117/2 (12.0 Ov). Target: 196; RRR: 9.88

11.5 ओवर (1 रन) लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

11.4 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ पन्त ने पहली गेंद पर खोला अपना खाता| पैड्स पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर फ्लिक किया| पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग और तेज़ी से भागते हुए पूरा कर लिया|

11.3 ओवर (1 रन) सीधी धवन के ऑफ़ स्टम्प्स पर डाली गई गेंद जहाँ से लॉन्ग ऑफ़ पर खेला गया एक रन के लिए|

11.2 ओवर (0 रन) फुल टॉस बॉल जिसे सीधा कवर्स फील्डर की तरफ खेल बैठे| रन का मौका नहीं बन सका|

11.1 ओवर (2 रन) चिप किया कवर्स की दिशा में गेंद को जहाँ गैप मिला और दो रनों का मौका बन गया|

अब अगले बल्लेबाज़ कौन होने चाहिए?

10.6 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! दिल्ली को लगता हुआ दूसरा बड़ा झटका| राइली मेरीडिथ को मिली पहली विकेट| स्टीव स्मिथ 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को टप्पर शॉट खेलने गए| बल्ले का टॉप एज लेती हुई गेंद गई सीधे थर्ड मैन की ओर फील्डर पीछे मौजूद जाय रिचर्डसन जिन्होंने कोई गलती नही करते हुए पकड़ा कैच| 107/2 दिल्ली| DC vs PBKS: Match 11: WICKET! Steven Smith c Jhye Richardson b Riley Meredith 9 (12b, 0x4, 0x6). DC 107/2 (11.0 Ov). Target: 196; RRR: 9.89

10.5 ओवर (1 रन) शॉटपिच गेंद को मिड विकेट की ओर पुल किया एक रन हुआ|

10.4 ओवर (4 रन) चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद| बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ| बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| DC vs PBKS: Match 11: Shikhar Dhawan hits Riley Meredith for a 4! DC 106/1 (10.4 Ov). Target: 196; RRR: 9.64

10.3 ओवर (1 रन) गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को मिड विकेट की ओर पुश करते हए एक रन हासिल किया|

10.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को स्क्वायर लेग की ओर खेलकर सिंगल लिया|

10.1 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ दिल्ली का 100 रन पूरा हुआ| लेग बाई के रूप में आया सिंगल, पैड्स पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए थे बल्लेबाज़, बीट हुए, पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिल गया|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com