दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लेटेस्ट स्कोर

...रन चेज़...

अंत में नितीश राणा (57) ने एक छोर से छक्के और चक्के लगाने के सिलसिले को जड़ी रखा और अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया| वहीँ राणा ने 6वें विकेट के लिए रिंकू सिंह (23) के साथ मिलकर ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करने लगे और दोनों के बीच 62 रनों की साझेदारी हुई जिसके कारण कोलकाता की टीम 146 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुँच गई| इसी बीच दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे से उन्हें कुलदीप यादव ने सबसे अधिक 4 विकेट निकालकर दिया| वहीँ मुस्तफिजुर रहमान ने 3 तो चेतन सकारिया और अक्षर पटेल के हाथ 1-1 सफलता आई| अब देखना होगा कि दिल्ली की टीम किस सोच के साथ रन रेट को दिमाग में रखते हुए 147 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आती है| वहीँ कोलकाता की टीम क्या अपनी चौथी जीत हासिल कर पायेंगी?


एरोन फिंच, वेंकटेश अय्यर, बाबा इंद्रजीत और सुनील नरेन बिना खाता खोले हुए पहली ही बॉल पर कुलदीप का शिकार बन गए| इन चारों बल्लेबाजों ने मिलकर अपनी टीम के लिए बस 15 रन ही जोड़ा और चारों घातक बल्लेबाज़ पवेलियन की ओर चलते बने| हालाँकि जब कोलकाता की टीम लड़खड़ाते हुए दिखाई दे रही थी तब कप्तान श्रेयस अय्यर (42) ने राणा के साथ मिलकर पारी को संभाला और 5वें विकेट के लिए 48 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी किया| कोलकाता के लिए सब कुछ ठीक चल ही रहा था कि पहले कप्तान अय्यर तो उसके ठीक बाद आंद्रे रसेल शून्य के स्कोर पर अपना विकेट गँवा बैठे|

दिल्ली के दबंग गेंदबाजों ने दिखाया अपना दम और कोलकाता जैसी ख़तरनाक बल्लेबाज़ी लाइनअप वाली टीम को 146 रनों पर रुक दिया| नितीश राणा के द्वारा खेली गई अर्धशतकीय पारी के कारण कोलकाता ने दिल्ली के सामने 147 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई अय्यर की सेना ने शुरुआत एक दफ़ा फिर से ख़राब किया और पॉवर प्ले में ही अपने टॉप तीन बल्लेबाजों को गँवा दिया|

19.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक कमाल के ओवर की समाप्ति| महज़ 2 रन और तीन बहुमूल्य विकेट इस ओवर से आये| इस बार आउट साइड ऑफ़ थी गेंद जिसपर बल्लेबाज़ ने बल्ला लगाना चाहा लेकिन बीट हो गए| इसी के साथ कोलकाता ने बोर्ड पर 146 रन लगाए यानी अब दिल्ली के सामने 147 रनों का लक्ष्य रखा गया है|

19.5 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!!! दो गेंदों पर दो विकेट हासिल करते हुए मुस्तफिजुर रहमान| टिम साउदी बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे| जड़ में डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ समझ नहीं सके और डिफेंड करने गए| बॉल तेज़ी से बल्ले को बीट करती हुई स्टंप्स को जा लगी और बूम!! अब हैट्रिक पर होंगे फ़िज़| ये इस ओवर का तीसरा विकेट है|

19.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट चेतन सकारिया बोल्ड मुस्तफिजुर रहमान| एक और विकेट इस ओवर से फ़िज़ को मिली| इस बार एक और सेट बल्लेबाज़ राणा लौटे पवेलियन| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुल बॉल पर स्क्वायर बाउंड्री की तरफ ड्राइव किया| हवा में मार बैठे गेंद| फील्डर सकारिया ने आगे की तरफ डाईव लगाते हुए कैच को पूरा किया| अब तो पक्का रन्स कम हो जायेंगे| 146/9 कोलकाता| दिल्ली vs कोलकाता: Match 41: WICKET! Nitish Rana c Chetan Sakariya b Mustafizur Rahman 57 (34b, 3x4, 4x6). KKR 146/8 (19.4 Ov). CRR: 7.42

19.3 ओवर (1 रन) नॉट आउट!!! लेग बाई के रूप में आया एक रन भी यहाँ पर| दिल्ली का रिव्यु हुआ असफ़ल| लेग स्टंप पर डाली गई यॉर्कर लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ शॉट खेलने गए| बल्ले पर नहीं लगी गेंद सीधा जूते को जा लगी| अपील गेंदबाज़ द्वारा जिसको अम्पायर ने समय लेकर नॉट आउट करार दिया| जिसके बाद दिल्ली के कप्तान ने लिया रिव्यु| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद  पिचिंग आउट साइड लेग थी बॉल| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|

उमेश यादव बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

19.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट रोवमन पॉवेल बोल्ड मुस्तफिजुर रहमान| 23 रनों की रिंकू की बेहतरीन पारी का हुआ अंत| फ़िज़ को मिली पहली विकेट| आगे की गेंद पर क्रॉस बल्ला चला बैठे बल्लेबाज़| मिस टाइम शॉट लगा और लॉन्ग ऑफ़ की तरफ गई बॉल जहाँ से पॉवेल ने अपने दाएं ओर भागते हुए एक बढ़िया रनिंग कैच पकड़ा| इस विकेट के गिरने से कुछ रन्स तो ज़रूर कम होने चाहिए| 145/7 कोलकाता| दिल्ली vs कोलकाता: Match 41: WICKET! Rinku Singh c Rovman Powell b Mustafizur Rahman 23 (16b, 3x4, 0x6). KKR 145/7 (19.2 Ov). CRR: 7.5

19.1 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| एक रन हासिल हुआ|

18.6 ओवर (2 रन) खराब फील्डिंग लॉन्ग ऑन फील्डर द्वारा| सुस्त दिखे फील्डर जिसकी वजह से एक की जगह दो मिल गया| बढ़िया रनिंग विकटों के बीच| 144/6 कोलकाता|

18.5 ओवर (4 रन) चौका! फ़ास्ट हैण्ड और सामने की ओर चौका हासिल किया| काफी तेज़ शॉट लगाया गया सामने की तरफ और फील्डर भी उसे रोक नहीं पाए| ये महत्वपूर्ण रन्स कोलकाता को काफी फायदा पहुंचाने वाले हैं| दिल्ली vs कोलकाता: Match 41: Rinku Singh hits Shardul Thakur for a 4! KKR 142/6 (18.5 Ov). CRR: 7.54

18.4 ओवर (1 रन) स्कूप शॉट!! फाइन लेग पर फ़िज़ से हुई एक मिस्फील्ड| सिंगल मिल गया वहां पर जहाँ एक भी नहीं था|

18.3 ओवर (1 रन) एक और शॉट लॉन्ग ऑन की तरफ खेला गया सिंगल के लिए|

18.2 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला गया शॉट| एक ही रन मिल पायेगा|

18.2 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|

18.1 ओवर (6 रन) छक्का! अर्धशतक नितीश राणा के बल्ले से आता हुआ वो भी एक दम सही समय पर| टीम को उनसे इस पारी की बेहद ज़रुरत थी और उसे प्रदान करते हुए| 15वां अर्धशतक अपने खाते में दर्ज करते हुए| इस बार भी ओवर कवर्स एक कड़क शॉट लगाया और छह महत्वपूर्ण रन हासिल किये| दिल्ली vs कोलकाता: Match 41: FIFTY! Nitish Rana completes 54 (30b, 3x4, 4x6). KKR 134/6 (18.1 Ovs). CRR: 7.38

17.6 ओवर (4 रन) चौका! एक और बाउंड्री इस ओवर से आती हुई| इस बार बढ़िया टाइमिंग और सही प्लेसमेंट की वजह से बैकवर्ड पॉइंट से बाउंड्री हासिल कर ली| 128/6 कोलकाता| दिल्ली vs कोलकाता: Match 41: Rinku Singh hits Mustafizur Rahman for a 4! KKR 128/6 (18.0 Ov). CRR: 7.11

17.5 ओवर (1 रन) इस बार स्कूप शॉट का इस्तेमाल करते हुए पॉइंट की दिशा से एक रन हासिल किया|

17.4 ओवर (4 रन) चौका!!! आगे डाली गई गेंद पर राणा ने कवर्स की ओर ड्राइव किया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| दिल्ली vs कोलकाता: Match 41: Nitish Rana hits Mustafizur Rahman for a 4! KKR 123/6 (17.4 Ov). CRR: 6.96

17.3 ओवर (0 रन) इस गेंद पर कट शॉट लगाने गए लेकिन बीट हुए बल्लेबाज़| कोई रन नहीं हुआ|

17.2 ओवर (0 रन) लैप शॉट लगाने का प्रयास लेकिन असफल रहे राणा जी यहाँ पर| कोई रन नहीं होगा|

17.1 ओवर (1 रन) फुल बॉल, कवर्स की दिशा में खेला गया शॉट जहाँ से एक ही रन मिल पायेगा|

16.6 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की अपील लेकिन अम्पायर ने मना कर दिया| फील्डिंग कप्तान पन्त ने सोचा लेकिन रिव्यु नहीं लिया| सही फैसला, लेग स्टम्प के काफी बाहर निकल रही थी बॉल| स्वीप लगाने गए थे राणा लेकिन बीट हुए और शरीर पर खा बैठे थे गेंद| कोई रन नहीं| 118/6 कोलकाता|

16.5 ओवर (6 रन) एक और छक्का! इस बार ओवर कवर्स लगाया गया शॉट!! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी| ये रन्स दिल्ली को चुभेगा| दिल्ली vs कोलकाता: Match 41: It's a SIX! Nitish Rana hits Lalit Yadav. KKR 118/6 (16.5 Ov). CRR: 7.01

16.4 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|

16.3 ओवर (1 रन) फ्री हिट पर सिंगल ही मिल पायेगा| ऑफ़ स्टम्प की गेंद को कवर्स की तरफ खेला| एक ही रन मिला| दिल्ली vs कोलकाता: Match 41: It's a SIX! Nitish Rana hits Lalit Yadav. KKR 109/6 (16.3 Ov). CRR: 6.61

16.3 ओवर (7 रन) छक्का! खराब ये गेंद जिसका बल्लेबाज़ ने पूरा फायदा उठाया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुल टॉस गेंद को राणा ने कवर्स के ऊपर से उठाकर मारा जहाँ से छह रन हासिल हो गया| ओह!!! ये गेंद फ्री हिट हो गई|

16.2 ओवर (1 रन) इस बार छोटी लेंथ की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात| एक रन मिला|

16.1 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला एक रन के लिए|

15.6 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| गैप था इस वजह से सिंगल मिल गया|

15.5 ओवर (1 रन) इस बार कवर्स की ओर गेंद को खेलकर गैप से एक रन निकाला|

15.4 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

15.3 ओवर (4 रन) चौका! वाइड डाला छोटी गेंद| बल्लेबाज़ को उसपर कट शॉट लगाने का मौका बना| अपर कट लगाया और थर्ड मैन फील्डर को बीट करते हुए वन बाउंस चौका मिल गया| दिल्ली vs कोलकाता: Match 41: Nitish Rana hits Chetan Sakariya for a 4! KKR 98/6 (15.3 Ov). CRR: 6.32

15.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (4 रन) चौका! टीम को इससे आत्मविश्वास आएगा| शानदार प्लेसमेंट| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को पॉइंट की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोरे| दिल्ली vs कोलकाता: Match 41: Rinku Singh hits Chetan Sakariya for a 4! KKR 93/6 (15.1 Ov). CRR: 6.13

मैच रिपोर्ट