विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2021

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (2 रन) दुग्गी!! इसी के साथ उथप्पा का इस लीग में 25वां अर्धशतक पूरा हुआ| वाह जी वाह!! एक अनुभव अहम समय पर काम देता हुआ| धोनी ने उनको मौका दिया और वो इसपर खरे उतरते हुए|

9.5 ओवर (1 रन) एक और छोटी गेंद!! मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक ही रन मिल पाया|

9.4 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|

9.3 ओवर (1 रन) इस बार बल्ले का मुंह खोलते हुए थर्ड मैन की तरफ खेला| एक ही रन मिल पाया|

9.2 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ भी मिलेगा!! छोटी गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल कर दिया जहाँ से एक रन मिला| इस शॉट के लिए डीप में फील्डर तैनात|

9.1 ओवर (1 रन) सिंगल पहली ही गेंद पर आता हुआ, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

8.6 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर एक रन पूरा किया|

8.5 ओवर (1 रन) लेग साइड की आर गेंद को खेला, एक रन आया|

8.4 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर हलके हाथों से खेलकर तेज़ी से 2 रन लिया|

हाहाहाहा!! एक बार अश्विन ने बल्लेबाज़ को गेंद ना डालकर हल्का सा सताया तो अगले गेंद पर रुतुराज ने गेंद के पहले हटकर अश्विन को छेड़ा!! ये मज़ा आया देखकर!!

8.3 ओवर (1 रन) मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|

8.2 ओवर (1 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

8.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला, एक रन मिला|

7.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प के बाहर धीमी गेंद को थर्ड मैन की तरफ खेला| रन का मौका नहीं बना| 68/1 चेन्नई|

7.5 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

7.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, धीमी गति की गेंद से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|

7.3 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ की बॉल को लेग साइड पर पुल किया| फील्डर वहां तैनात, एक ही रन मिला|

7.2 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया, बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी देखने को मिल रही यहाँ पर|

7.1 ओवर (1 रन) छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में पुल कर दिया जहाँ से एक रन हासिल कर लिया|

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा!!! 7 ओवर के बाद 64/1 चेन्नई, जीत से 109 रन दूर| फ़िलहाल क्रीज़ पर रुतुराज गायकवाड के साथ रॉबिन उथप्पा शानदार तरह से क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत को होगी एक और विकेट की तलाश...

6.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति!! महज़ 5 सिंगल इस ओवर से आये| इस गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और रन बटोर लिया| 64/1 चेन्नई|

6.5 ओवर (1 रन) एक और सिंगल यहाँ पर आता हुआ, मिड ऑन की दिशा में खेला और गैप से रन हासिल हुआ|

6.4 ओवर (1 रन) आगे आकर इस गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और सिंगल से सहमत हुए बल्लेबाज़|

6.3 ओवर (1 रन) सिंगल, स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|

6.2 ओवर (1 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

6.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 6 के बाद 59/1 चेन्नई, 84 गेंदों पर 114 रनों की दरकार|

5.6 ओवर (4 रन) चौका!!! एक और बाउंड्री यहाँ पर लगाते हुए उथप्पा!!! आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की दिशा में उड़ाकर खेला, फील्डर पीछे था नहीं गेंद एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर गई मिला चार रन|

5.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! दूसरा सिक्स इस ओवर से हासिल करते हुए रॉबिन उथप्पा!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में उड़ाकर खेला, फील्डर पीछे मौजूद नहीं| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार ताल मेल| गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|

5.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

5.3 ओवर (4 रन) चौका! इस बार लेग साइड को टार्गेट करते हुए उथप्पा!! ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए लेग साइड पर खेला| कोई फील्डर नहीं वहां पर और एक आसान सी बाउंड्री भी हासिल हुई|

5.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! उथप्पा के बल्ले से आती हुई बड़ी हिट!!! शानदार शॉट यहाँ पर उथप्पा ने लगाया और पुरानी यादें ताज़ा कर दिया| हैमर्ड! पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे मिड विकेट के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किये|

5.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को स्वीप शॉट खेलने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

मैच रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Capitals, Chennai Super Kings, Dubai International Cricket Stadium Dubai, Indian Premier League 2021, Delhi Capitals Vs Chennai Super Kings 10/10/2021 Ddck10102021204196, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com