विज्ञापन

DC vs RCB: दिल्ली के इन शर्मनाक रिकॉर्डों को देख एक बार को शर्म भी शरमा जाए! चाहने वालों को नहीं हो रहा हजम

DC Team Unwanted Record; RCB vs DC IPL 2026: आईपीएल (IPL) 2026 में आरसीबी (RCB) के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स (DC) का प्रदर्शन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा, जहां टीम ने एक के बाद एक कई शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए.

DC vs RCB: दिल्ली के इन शर्मनाक रिकॉर्डों को देख एक बार को शर्म भी शरमा जाए! चाहने वालों को नहीं हो रहा हजम
DC Team Unwanted Record; RCB vs DC IPL 2026:

DC Team Unwanted Record; RCB vs DC IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 39वें मैच को 9 विकेट से जीता. महज 76 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी आरसीबी ने 6.3 ओवरों में जीत दर्ज की. इसी के साथ आरसीबी आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक गेंदें शेष रहते मुकाबला जीतने के मामले में 'नंबर-2' टीम बन गई है. आरसीबी ने यह मैच 81 गेंदें शेष रहते अपने नाम किया. इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स 16.3 ओवरों में महज 75 रन पर सिमट गई. 

दिल्ली कैपिटल्स के नाम दर्ज हुए ये अनचाहे रिकॉर्ड 

आईपीएल 2026 में आरसीबी के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा, जहां टीम ने एक के बाद एक कई शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. इस मैच में दिल्ली के बल्लेबाजों की बेबसी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूरी टीम महज 75 रनों पर ढेर हो गई, जो आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स का तीसरा सबसे न्यूनतम स्कोर है. इससे पहले टीम साल 2017 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 66 और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 67 रनों पर सिमट चुकी है.

IPL में DC के सबसे कम कुल स्कोर

66 बनाम MI, दिल्ली, 2017 (दूसरी पारी)
67 बनाम KXIP, मोहाली, 2017 (पहली पारी)
75 बनाम RCB, दिल्ली, 2026 (पहली पारी)*
80 बनाम SRH, हैदराबाद, 2013 (पहली पारी)
82 बनाम CSK, दिल्ली, 2013 (दूसरी पारी)

मैच की शुरुआत से ही दिल्ली के रिकॉर्ड्स गिरने का सिलसिला शुरू हो गया था. पारी के शुरुआती 6 ओवरों यानी पावरप्ले में दिल्ली ने 6 विकेट खोकर महज 13 रन बनाए, जो अब आईपीएल इतिहास का सबसे कम पावरप्ले स्कोर बन गया है. दिल्ली ने इस मामले में राजस्थान रॉयल्स (14 रन, साल 2009) का सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.

IPL में पावरप्ले (1-6 ओवर) के सबसे कम कुल स्कोर

13/6 - DC बनाम RCB, दिल्ली, 2026*
14/2 - RR बनाम RCB, केप टाउन, 2009
14/3 - SRH बनाम RR, पुणे, 2022
15/2 - CSK बनाम KKR, कोलकाता, 2011
16/1 - CSK बनाम DD, रायपुर, 2015
16/1 - CSK बनाम RCB, चेन्नई, 2019

गिरावट का दौर यहीं नहीं थमा, जब दिल्ली का पांचवां विकेट गिरा, तब स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 7 रन टंगे थे. आईपीएल के इतिहास में 5 विकेट गिरने के बाद यह दिल्ली का सबसे खराब स्कोर है, और ओवरऑल लिस्ट में यह कोच्चि टस्कर्स (6 रन पर 5 विकेट) के बाद दूसरे स्थान पर आता है.

IPL में 5वां विकेट गिरने पर सबसे कम स्कोर

6 - KTK बनाम Deccan, कोच्चि, 2011
7 - DC बनाम RCB, दिल्ली, 2026*
9 - RR बनाम SRH, हैदराबाद, 2026

इतना ही नहीं, दिल्ली की इस खराब बल्लेबाजी ने विपक्षी टीम आरसीबी को भी रिकॉर्ड बुक में जगह दिला दी. दिल्ली द्वारा दिए गए 76 रनों के लक्ष्य को आरसीबी ने महज 6.3 ओवरों में हासिल कर लिया. परिणामस्वरूप, दिल्ली को 81 गेंदें शेष रहते एक करारी हार का सामना करना पड़ा, जो गेंदों के लिहाज से आईपीएल की दूसरी सबसे बड़ी हार है. अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली के इन आंकड़ों ने फैंस को निराश कर दिया है, क्योंकि टीम ने बल्लेबाजी के लगभग हर मोर्चे पर अपनी साख गंवाई है.

IPL में RCB के खिलाफ सबसे कम कुल स्कोर

58 - RR, केप टाउन, 2009 (दूसरी पारी)
59 - RR, जयपुर, 2023 (दूसरी पारी)
75 - DC, दिल्ली, 2026 (पहली पारी)*
82 - Deccan, DY Patil, 2010 (पहली पारी)

अरुण जेटली स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीसी महज 8 रन तक अपने 6 विकेट गंवा चुकी थी. यहां से अभिषेक पोरेल (30) और डेविड मिलर (19) ने जैसे-तैसे टीम को 75 रन तक पहुंचाया. विपक्षी खेमे से जोश हेजलवुड ने सर्वाधिक 4 विकेट निकाले, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट हासिल किए. इसके जवाब में आरसीबी ने 6.3 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया. देवदत्त पड्डिकल 13 गेंदों में 34 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि विराट कोहली ने 15 गेंदों में 23 रन की नाबाद पारी खेली.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com