विज्ञापन

DC vs RCB: दिल्ली को मिला 'बड़ा घाव', 19 साल में किसी टीम के साथ नहीं हुआ ऐसा, टीम अक्षर पहली टीम बनी

Delhi Capitals faces the biggest blur: दिल्ली कैपिटल्स को सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में इतना बड़ा घाव मिला, जो 19 साल में पहले किसी को नहीं मिला

DC vs RCB: दिल्ली को मिला 'बड़ा घाव', 19 साल में किसी टीम के साथ नहीं हुआ ऐसा, टीम अक्षर पहली टीम बनी
Delhi Capitals faces the biggest blur: बेंगलुरु ने दिल्ली को बुरी तरह से हिलाकर रख दिया
X: social media

Delhi Capitals faces the biggest blur: खेल या क्रिकेट की दुनिया कितनी अनिश्चित है, यह सभी ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में घरेलू टीम दिल्ली कैपिटल्स (DC vs RCB) के बीच खेले गए मुकाबले में वह देखने को मिला, जो मेगा टूर्नामेंट के साल 2008 में आगाज के बाद से कभी भी देखने को नहीं ही मिला. और जो देखने को मिला, उसने दिल्ली कैपिटल्स के माथे पर वह सबसे बड़ा घाव दे दिया, जो उसके कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel), कोचिंग स्टॉफ और मालिकों को  हमेशा सालता रहेगा.  एक ऐसा गम, जिस पर जब-जब खिलाड़ियों और दिल्ली के समर्थकों का ध्यान जाएगा, तब-तब उन्हें शर्मिंदगी महसूस होगी. 

भुवनेश्वर कुमार ने पहला विकेट लिया तो फिर तो हालात आयाराम-गयाराम जसे हो गए

दिल्ली के पावर-प्ले का पंग्चर हो गया !

जी हां, देखते ही देखते दिल्ली के 'पावर-प्ले' और इसी के साथ-साथ शुरुआती 6 ओवरों का भी पंग्चर हो गया. न तो केएल राहुल जैसा धुरंधर ही चला. और न ही कोई ओर. आप शुरुआती छह बल्लेबाजों के  स्कोर देखेंगे, तो एक बार को सिंगिल डिजिट से ऐसा लगेगा कि यह किसी का मोबाइल नंबर हो.  साहिल परख (0), केएल राहुल (1), नितीश राणा (1), समीर रिजवी (0), ट्रिस्टियन स्टब्बस (5) और कप्तान अक्षर पटेल (0) की बैटिंग ही हवा निकल गई. शीर्ष छह में कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. और जब हाल इतना बुरा रहा, तो दिल्ली कैपिटल्स के माथे पर घाव भी ऐसा भयावह लग गया, कि इसमें से गम हमेशा रिसता रहेगा क्योंकि पावर-प्ले के शुरुआती ओवर खत्म होने के बाद दिल्ली इतिहास में पावर-प्ले में सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीम बन गई. 

मेगा टूर्नामेंट के इतिहास में पावर-प्ले (0-6 ओवर) में सबसे कम  स्कोर

स्कोर        टीम        बनाम        साल

13/6        दिल्ली         बेंगलुरु       2026

14/2      राजस्थान      बेंगलुरु       2009

14/3     हैदराबाद     राजस्थान     2022

15/2      चेन्नई          कोलकाता     2011

16/1     चेन्नई          दिल्ली          2015

16/1    चेन्नई         बेंगलुरु         2019
 

यह भी पढ़ें:  LSG vs KKR: अंगकृष रघुवंशी को आउट दिए जाने पर मचा है बवाल, अब उसी थ्रो के लिए मोहम्मद शमी को मिला अवॉर्ड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com