विज्ञापन

DC vs PBKS LIVE Score, IPL 2026: केएल राहुल ने बनाए 152 नाबाद, आईपीएल में किसी भारतीय का सबसे बड़ा स्कोर, दिल्ली ने पंजाब को दिया 265 का लक्ष्य

DC vs PBKS LIVE Score, IPL 2026 LIVE Cricket Updates: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने 47 गेंदों में शतक ठोका है. उन्हें दूसरे छोर से नीतीश राणा का साथ मिला रहा है.

DC vs PBKS LIVE Score, IPL 2026: केएल राहुल ने बनाए 152 नाबाद, आईपीएल में किसी भारतीय का सबसे बड़ा स्कोर, दिल्ली ने पंजाब को दिया 265 का लक्ष्य
Delhi Capitals vs Punjab Kings LIVE Score, IPL 2026 LIVE Cricket Updates

DC vs PBKS LIVE Score, IPL 2026: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहे आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने 47 गेंदों में शतक ठोका है. उन्हें दूसरे छोर से नीतीश राणा का साथ मिला रहा है. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 150 से अधिक रनों की साझेदारी हो चुकी है. दिल्ली की नजरें 250 से अधिक के स्कोर पर है. उसने 15 ओवर में 189 रन बना लिए हैं.दिल्ली को एकमात्र झटका पथुम निसांका के रूप में लगा. केएल राहुल अब आईपीएल में सबसे ज्य़ादा रन बनाने के मामले में धोनी से आगे निकल गए हैं. धोनी ने आईपीएल में  5439 रन बनाए हैं वहीं, अब केएल राहुल इस मामले में माही से आगे निकल गए हैं. बता दें कि पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से 47 रन से हार का सामना करने वाली दिल्ली के लिए वापसी की राह काफी चुनौतीपूर्ण होगी. इसके लिए उसके ज्यादातर खिलाड़ियों को एक साथ अच्छा प्रदर्शन करना होगा.  छह मैचों में तीन जीत और तीन हार के साथ दिल्ली फिलहाल अंकतालिका के छठे स्थान पर है, जबकि पंजाब किंग्स छह मुकाबलों में 11 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज है. उनका एकमात्र अंक तब गया था जब कोलकाता में मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था.  (LIVE SCORECARD)

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल


NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com