विज्ञापन
20 minutes ago

Delhi Capitals vs Chennai Super Kings LIVE Score, IPL 2026: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहे आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. दिल्ली की इलेवन में लुंगी की वापसी हुई है. जबकि चेन्नई में अकीला हुसैन और  गुरजपनीत सिंह की वापसी हुई है. इयोन मोर्गन और सुनील गावस्कर ने अक्षर के टॉस जीतकर बैटिंग चुनने के फैसले पर हैरानी जताई है. नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालीफाई करने के लिए दोनों टीमों को अपने बचे सभी मैच जीतने होंगे. इस मुकाबले के लिए जहां दिल्ली कैपिटल्स ने कंफर्म किया कि लुंगी एनगिडी पूरी तरह से फिट हैं, तो दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी आज के मैच में भी नहीं खेलेंगे, क्योंकि वह टीम के साथ दिल्ली नहीं आए हैं. चेन्नई का दिल्ली के खिलाफ जीत-हार का रिकॉर्ड 20-12 का है. जबकि 2022 के बाद ये यह रिकॉर्ड 6-2 का है. (Live Scorecard)

ऐसी हैं दोनों टीमें

दिल्ली कैपिटल्स टीम: केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमीसन, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन, डेविड मिलर, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, औकिब नबी डार, रेहान अहमद, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, विप्रज निगम, माधव तिवारी

चेन्नई सुपर किंग्स टीम: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, प्रशांत वीर, श्रेयस गोपाल, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, कार्तिक शर्मा, एमएस धोनी, अकील होसेन, मैट हेनरी, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, आकाश मधवाल, अमन खान, गुरजपनीत सिंह, ज़कारी फाउलकेस   

DC vs CSK LIVE Score: दिल्ली की पहले बैटिंग

अक्षर ने सिक्का उछाला...गायकवाड़ ने टेल्स कहा, हेड आया है, अक्षर ने कहा है कि वो पहले बैटिंग करना चाहते हैं. अक्षर पटेल ने बताया कि काइल जैमिसन को ड्राप किया गया है और लुंगी एनगिडी जो पूरी तरह से फिट हैं, वो वापसी कर रहे हैं, जबकि चेन्नई ने बताया कि वह दो बदलाव के साथ उतरी है.

DC vs CSK LIVE Score: थोड़ी देर में टॉस

टॉस का टाइम हो चुका है. चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ आ चुके हैं. अब अक्षर पटेल भी आ रहे हैं. उनके हाथ में टीम शीट है. देखना दिलचस्प होगा कि टॉस जीतने के बाद टीम बैटिंग चुनती है या रन चेज का फैसला लेती है.

DC vs CSK LIVE Score: दिल्ली 75 पर हुई थी ऑल-आउट

इसी पिच पर दिल्ली कैपिटल्स 75 पर ऑल-आउट हुई थी. भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने कहर बरपााया था. आज का मैच भी उसी पिच पर खेला जा रहा है. दिल्ली में बीते दो दिनों में  बारिश हुई है. गर्मी अधिक नहीं है. ऐसे में आज देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि जब दिल्ली के बल्लेबाज कैसा खेलते हैं.

DC vs CSK LIVE Score: कैसी रहेगी पिच

इयान बिशप और इयोन मॉर्गन ने प्रसारणकर्ता के लिए पेश की अपनी पिच रिपोर्ट में कहा,"विकेट पर इस समय दरारें हैं, लेकिन इसका कोई खास मतलब नहीं है. यह नीचे से पत्थर की तरह सख्त है. यह बैट करने के लिए अच्छी पिच है. लेकिन मैं बॉलर्स से यह देखना चाहूंगा, जो बॉलर्स इस ग्राउंड पर सफल रहे हैं, उन्होंने गेंद को ऊपर पिच किया है, उन्होंने पहले कुछ ओवरों में ही इसे स्विंग कराया है."

DC vs CSK LIVE Score: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

बात अगर दिल्ली और चेन्नई के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की करें तो दोनों टीमों के बीच 32 मैच हुए हैं. इसमें चेन्नई ने 20 मैच जीते हैं जबकि दिल्ली 12 बार जीत पाई है. जबकि पिछले 5 मैचों में चेन्नई ने 3 जीते हैं तो दो मैचों में जीत दिल्ली के खाते में आई है.

DC vs CSK LIVE Score: ऐसी हैं दोनों टीमें

दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड: केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमीसन, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन, डेविड मिलर, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, औकिब नबी डार, रेहान अहमद, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, विप्रज निगम, माधव तिवारी

चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, प्रशांत वीर, श्रेयस गोपाल, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, कार्तिक शर्मा, एमएस धोनी, अकील होसेन, मैट हेनरी, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, आकाश मधवाल, अमन खान, गुरजपनीत सिंह, ज़कारी फाउलकेस.

DC vs CSK LIVE Score: स्वागत है आपका

नमस्कार स्वागत है आपका. दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले की मेजबानी कर रहा है. दिल्ली कैपिटल्स अपने होम ग्राउंड पर चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है. दिल्ली प्वॉइंट टेबल में 7वें स्थान पर है. 9 मैचों में 4 जीत, 5 हार और 8 अंक. चेन्नई सुपर किंग्स छठे स्थान पर है. चेन्नई के भी 9 मैचों में बाद 4 जीत 5 हार के बाद उसके भी 8 अंक हैं. चेन्नई का नेट रन रेट दिल्ली से बेहतर है. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com