AUS vs IND: चौथे टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया (Aus vs Ind 4th Test) को 3 विकेट से हराकर 4 टेस्ट मैचों की सीरीज 2-1 से जीतने में सफलता पाई. ऑस्ट्रेलिया की धरती पर लगातार दूसरी बार भारत ने टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाया. भारतीय टीम के ऐतिहासिक जीत पर ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर औऱ कोच भी हैरान रह गए हैं. अब डेविड वॉर्नर (David Warner) ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपनी दिल की बात लिखी है. वॉर्नर ने जो बात सोशल मीडिया पर शेयर की है वो खूब वायरल भी हो रहा है. वॉर्नर ने भारत की जीत पर कहा कि, जो प्रशंसा के पात्र हैं, उसकी ही प्रशंसा हो रही है. वॉर्नर ने सोशल मीडियी पर अपने पोस्ट में दो तस्वीर शेयर की है, एक तस्वीर में विराट कोहली (Virat kohli) और टिम पेन बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को लिए हुए दिख रहे हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और मोहम्मद सिराज जीत के बाद का जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं.
सुरेश रैना की IPL 2021 में होगी चेन्नई सुपरकिंग्स टीम में वापसी
डेविड वॉर्नर ने अपने पोस्ट में लिखा, 'पहली तस्वीर इस तरह शुरू हुई और दूसरी तस्वीर इस तरह खत्म हुई, परिणाम जैसा हम चाहते थे, वैसा नहीं रहा लेकिन क्रेडिट उसे ही मिल रहा है जिसे मिलने चाहिए, सीरीज जीतने के लिए बधाई टीम इंडिया. हमारे लिए, हमने कड़ी टक्कर दी और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन हम इसे परिणाम में नहीं बदल पाए. पैट कमिंस तुमने कमाल किया. प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजे गए. इसी वजह से हमें टेस्ट क्रिकेट से प्यार है. यह बहुत कठिन है और और इसमें मानसिक रूप से काफी परेशान करने वाला होता है. अब दक्षिण अफ्रीका की ओर और वहां जीतने की जरूरत.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ब्रिसबेन टेस्ट मैच की चौथी पारी में भारतीय टीम को 328 रनों कीा जरूरत थी. भारत ने 7 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. ऋषभ ने शानदार 89 रन की पारी खेली और साथ ही शुबमन की 91 रन की पारी काफी यादगार रही. भारत ने अपने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में तीसरी सबसे बड़े लक्ष्य को हासिल कर जीत दर्ज करने में सफलता पाई है. ऋषभ को उनके बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं