Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad LIVE Score, IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है. फैंस को उम्मीद थी कि महेंद्र सिंह धोनी इस मुकाबले में उतरेंगे, लेकिन माही अभी फिट नहीं हैं. एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी इस मुकाबले को जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती हासिल करना चाहेगी.
चेन्नई बनाम हैदराबाद मैच की लाइव कमेंट्री पढ़ें
सोमवार को टॉस जीतने के बाद सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं. पिच थोड़ी सूखी लग रही है और हम एक अच्छा टोटल बनाना चाहते हैं. मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में भी, बैटिंग के लिए विकेट बहुत अच्छा नहीं था. कुछ भी मुश्किल नहीं है, हम चीजों को आसान रखना चाहते हैं. महेंद्र सिंह धोनी अभी भी यहीं हैं, लेकिन वह इस मैच में खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं. हमारी टीम में एक बदलाव है."
दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा,"यह टी20 क्रिकेट है और इसमें हर मैच आसान नहीं होता. उन्हें पता है कि हर मैच में उनकी रणनीति काम नहीं करेगी. शायद हम पहले गेंदबाजी करना पसंद करते. हमारी टीम वही है, जो पिछले मैच में थी."
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और स्पेंसर जॉनसन.
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और प्रफुल हिंगे.
Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad LIVE Score, CSK vs SRH IPL 2026 Cricket Match Live Updates
CSK vs SRH Live Score: पावरप्ले पूरा
चलिए पावरप्ले पूरा हुआ. चेन्नई सुपर किंग्स ने 57 रन बनाए हैं. गायकवाड़ और कार्तिक की जोड़ी पर टीम को मजबूत स्थिति में लेकर जाने की होगी. चेन्नई संजू और उर्विल के विकेट गंवा चुकी है. अगर आज हैदराबाद जीत जाती है तो गुजरात और हैदराबाद दोनों को प्लेऑफ का टिकट मिल जाएगा.
6.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 57/2
CSK vs SRH Live Score: उर्विल पटेल बोल्ड
अब उर्विल पटेल को जाना होगा. साकिब हुसैन ने उन्हें बोल्ड किया. एक और धीमी गेंद और साकिब हुसैन ने इनफॉर्म उर्विल पटेल को आउट किया. ऑफ कटर थी, गेंद ग्रिप हुई. अंडर एज लगा. उर्विल पुल के लिए गए, लेकिन शॉर्ट जल्दी खेल गए. चेन्नई पावरप्ले में मुश्किल में है. उर्विल 8 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए.
4.3 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 48/2
CSK vs SRH Live Score: संजू सैमसन आउट
चलिए संजू सैमसन को जाना होगा. पैट कमिंस ने उन्हें अपना शिकार बनाया. कमिंस ने ओपनिंग साझेदारी तोड़ी. सैमसन खतरनाक लग रहे थे. ऑफ स्टंप के बाहर की लेंथ बॉल. सैमसन खड़े-खड़े खेल गए. बाहरी किनारा लगा और गेंद विकेटकीपर के हाथों में गई. पता नहीं उन्होंने रिव्यू क्यों लिया. अल्ट्राएज में दिखा कि गेंद उनके बल्ले से लगकर गई है. संजू ने 13 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के के दम पर 27 रन बनाए.
2.3 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 31/1
CSK vs SRH Live Score: चेन्नई की बल्लेबाजी शुरू
चेन्नई की बल्लेबाजी शुरू हुई. संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ की सलामी जोड़ी की कोशिश टीम को मजबूत शुरूआत दिलाने पर होगी, जबकि हैदराबाद के लिए नीतीश कुमार रेड्डी गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे.
CSK vs SRH IPL 2026: टॉस के दौरान क्या बोले ऋतुराज
ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस के दौरान कहा,"हम पहले बैटिंग करने की सोच रहे हैं. थोड़ी सूखी पिच लग रही है और हम अच्छा टोटल बनाना चाहते हैं. मुंबई इंडिंयस के खिलाफ पिछले गेम में भी, बैटिंग के लिए विकेट अच्छे नहीं थे. कुछ भी मुश्किल नहीं है और हम इसे सिंपल रखना चाहते हैं. महेंद्र सिंह धोनी अभी भी यहीं हैं लेकिन वह यह गेम खेलने के लिए फिट नहीं हैं."
CSK vs SRH IPL 2026: धोनीं नहीं खेल रहे आज भी
टॉस के दौरान चेन्नई के कप्तान से कमेंटेटर रवि शास्त्री ने सवाल किया कि क्या धोनी आज खेल रहे हैं, इसके जवाब में चेन्नई के कप्तान ने बताया कि धोनी अभी फिट नहीं हैं और वो आज भी नहीं खेल रहे हैं.