विज्ञापन

CSK vs PBKS: जीत का खाता खोलने को बेताब CSK, पंजाब किंग्स से मिलेगी मुश्किल चुनौती, जानें प्लेइंग 11, पिच और मौसम का हाल

CSK vs PBKS Preview-Playing11; IPL 2026: सीएसके जीत का खाता खोलने को बेताब, पंजाब किंग्स से मिलेगी मुश्किल चुनौती.

CSK vs PBKS: जीत का खाता खोलने को बेताब CSK, पंजाब किंग्स से मिलेगी मुश्किल चुनौती, जानें प्लेइंग 11, पिच और मौसम का हाल
CSK vs PBKS Preview-Playing11; IPL 2026:
  • IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा
  • चेन्नई सुपर किंग्स को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था जबकि पंजाब किंग्स ने जीत हासिल की है
  • दोनों टीमों के बीच अब तक 32 मैच हुए हैं जिनमें दोनों ने समान रूप से 16-16 जीत दर्ज की है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

CSK vs PBKS Preview-Playing11; IPL 2026: आईपीएल 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में अहम मुकाबला खेला जाएगा. एक तरफ CSK अपनी पहली जीत की तलाश में है, तो दूसरी ओर पंजाब किंग्स जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पहले मुकाबले में राजस्थान के खिलाफ करारी हार झेलनी पड़ी थी, जहां टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में संघर्ष करती नजर आई. ऐसे में घरेलू मैदान पर वापसी करना उनके लिए बेहद जरूरी हो गया है.

वहीं, पंजाब किंग्स ने अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की थी. कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम संतुलित नजर आई और मुश्किल परिस्थितियों में भी मैच निकालने की क्षमता दिखाई.

CSK vs PBKS हेड टू हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच मुकाबला हमेशा कांटे का रहा है. अब तक खेले गए 32 मैचों में दोनों ने 16-16 जीत दर्ज की है.
हालांकि हालिया फॉर्म की बात करें तो पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी रहा है, जिसने पिछले 7 में से 6 मुकाबले अपने नाम किए हैं.

कैसा रहेगा चेन्नई के मौसम का हाल?

चेन्नई में दिन के समय तेज धूप रहेगी और तापमान करीब 34°C तक जा सकता है. वहीं शाम के समय तापमान गिरकर लगभग 26°C तक आ सकता है. नमी (Dew) मैच के दौरान खिलाड़ियों के लिए चुनौती बन सकती है. हालांकि बारिश का कोई अनुमान नहीं है और खेल बिना किसी रुकावट के खेला जा सकेगा. 

एमए चिदम्बरम स्टेडियम पिच रिपोर्ट 

एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. हालांकि हाल के समय में यहां रन बनाना थोड़ा आसान हुआ है, लेकिन बल्लेबाजों को यहां सेट होने के बाद ही बड़े शॉट खेलने का मौका मिलता है. यहां पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 160-165 और दूसरी पारी में ओस का असर देखने को मिल सकता है.  टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11:

चेन्नई सुपर किंग्स संभावित प्लेइंग 11: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, अंकल कंबोज, मैट हेनरी 

पंजाब किंग्स संभावित प्लेइंग 11: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com