विज्ञापन
This Article is From Oct 24, 2020

CSK vs MI: इमरान ताहिर के मारे गए शॉट पर चौका नहीं बचा पाए ईशान किशन, क्रुणाल पंड्या ने लगाई डांट...देखें Video

IPL 2020 CSK vs MI: आईपीएल 2020 के 41वें मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने बड़ी आसानी के साथ चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super kIngs)  को 10 विकेट से हरा दिया. भले ही चेन्नई और मुंबई के बीच मैच काफी बेरस रहा लेकिन एक घटना ने फैन्स का ध्यान अपनी ओर जरूर खींचा

CSK vs MI: इमरान ताहिर के मारे गए शॉट पर चौका नहीं बचा पाए ईशान किशन, क्रुणाल पंड्या ने लगाई डांट...देखें Video
CSK vs MI: इमरान ताहिर के मारे गए शॉट पर चौका नहीं बचा पाए ईशान किशन, क्रुणाल पंड्या ने लगाई डांट...देखें Video
  • मुंबई इंडियंस ने सीएसके को 10 विकेट से हराया
  • ट्रेंट बोल्ट बने मैन ऑफ द मैच
  • प्वाइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है मुंबई इंडियंस

IPL 2020 CSK vs MI: आईपीएल 2020 के 41वें मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने बड़ी आसानी के साथ चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super kIngs)  को 10 विकेट से हरा दिया. भले ही चेन्नई और मुंबई के बीच मैच काफी बेरस रहा लेकिन एक घटना ने फैन्स का ध्यान अपनी ओर जरूर खींचा. दरअसल क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) मैच के दौरान ईशान किशन (Ishan kishan) पर भड़कते हुए नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Video Viral) हो रहा है. दरअसल इमरान ताहिर (Imran tahir) ने क्रुणाल की गेंद पर कट शॉट खेला जो बाउंड्री की ओर गई, गेंद के पीछे ईशान किशन भागे लेकिन चौका नहीं बचा पाए. जिसके बाद गेंदबाज क्रुणाल रिएक्शन देते हुए नजर और कुछ गलत शब्दोें का भी प्रयोग करते दिखे. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को फैन्स बार-बार देख रहे हैं. क्रुणाल ने 3 ओवर की गेंदबाजी की लेकिन एक भी विकेट लेने में सफल नहीं रहे. 

सीएसके बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे और 20 ओवर में केवल 114 रन ही बना सके. मुंबई से मिली हार के साथ ही चेन्नई का प्लेऑफ में पहुंचने की जंग खत्म हो गई. प्वाइंट्स टेबल में चेन्नई अब आखिरी पायदान पर है. चेन्नई के खिलाफ खेले गए मैच में मुंबई की ओर से रोहित शर्मा नहीं खेले थे, इसके बाद भी मुंबई ने कमाल का परफॉर्मेंस दिखाकर शानदार जीत दर्ज की.

CSK v MI: इतने बुरे हाल से चेन्नई पिछले 12 साल में पहली बार गुजरी, फैंस हैरान, विकेटों के VIDEO

जीत के साथ ही मुंबई प्वाइंट्स टेबल में नंबर एक टीम बन गई है. रोहित के न खेलने के कारण पोलार्ड ने मुंबई की कप्तानी की थी. चेन्नई पर शानदार जीत में मुंबई के गेंदबाजों का कमाल देखने को मिला, खासकर तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ड ने सीएसके बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे और 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट लेने में सफल रहे. बोल्ट को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. मुंबई के ओपनर क्विंटन डीकॉक 46 और ईशान किशन ने 37 गेंद पर 68 रन बनाकर मुंबई को आसान जीत दिला दी.

CSK v MI: अभी तक अजीब तर्कों से एमएस धोनी ने किया है CSK का बचाव, इस बार कर सकते हैं इस तर्क का इस्तेमाल!

इससे पहले चेन्नई की ओर से सैम कुरेन ने सबसे ज्यादा 47 गेंद पर 52 रन की पारी खेली जिसके कारण टीम सीएसके 100 रन से आगे निकल पाई. कुरेन के अलावा कोई भी चेन्नई बल्लेबाज जमकर बल्लेबाजी नहीं कर पाया. सीएसके कप्तान धोनी 16 रन बनाकर आउट हुए. 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Premier League 2020, Mumbai Indians, Chennai Super Kings, Krunal Himashu Pandya, Ishan Pranav Kumar Pandey Kishan, Chennai Super Kings Vs Mumbai Indians 10/23/2020 Ckmi10232020197728, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com