C. K. Nayudu Trophy: अब जबकि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) शुरू होने में चंद ही दिन बाकी बचे हैं, तो चेन्नई सुपर किंग्स के युवा क्रिकेटर अपने ही अंदाज में घरेलू सीके नायुडु ट्रॉफी (Under-23) में बेहतरीन और आतिशी पारी खेलते हुए तिहरा शतक जड़ डाला है. पिछले साल दिसंबर में हुई नीलामी में उत्तर प्रदेश के लिए खेलने वाले समीर रिजवी (Sameer Rizvi) के लिए सभी फ्रेंचाइजी टीमों के बीच जमकर रेस चली थी, लेकिन बाजी लगी एमएस धोनी (MS Dhoni) की टीम के हाथ. और अब समीर (Sameer Rizvi makes Trople century) ने CSK के खुद में भरोसे और अपनी कीमत को पूरी तरह से सही साबित किया.
यह भी पढ़ें:
IPL Auction 2024: अनकैप्ड समीर रिजवी ने किया सभी को हैरान, इस USP से बरसा पैसा छप्पर फाड़ के
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
स्टाइल में किया "ट्रिपल ब्लास्ट!"
पिछले कुछ रणजी ट्रॉफी मैचों में समीर के बल्ले से रन नहीं निकले थे, तो उनके कोच और मामा तनकीब अख्तर भी खासे चिंतित हो उठे थे. इसके बाद उन्होंने अपने चेले के लिए कुछ खास ट्रेनिंग सेशन आयोजित किए, तो नतीजा आपके सामने है. छोटे से संघर्ष और ब्रेक के बाद समीर ने अपने चिर-परिचित अंदाज में सौराष्ट्र के खिलाफ तिहरा शतक जड़ दिया है. प्रदेश टीम की कप्तानी कर रहे समीर ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में सौराष्ट्र के खिलाफ 266 गेंदों पर 12 छक्कों और 33 चौकों से 312 रन बनाए. इस पर उनके मामा और कोच ने कहा, "ब्रेक में हमारी कड़ी मेहनत रंग लाई है. आईपीएल से उसका अपने आक्रामक अंदाज में फॉर्म में लौटना अच्छे संकेत हैं. समीर ऐसे ही खेलता है और मुझे पूरा भरोसा है कि वह चेन्नई फैंस को भी इसी अंदाज में खुश करेगा."
इतनी मोटी रकम में बिके थे समीर
समीर के लिए जमकर रेस हुई थी टीमों के बीच और आखिर में सुपर किंग्स ने उन्होंने 8 करोड़ और चालीस लाख रुपये में खरीदा था. वह नीलामी में सबसे ज्यादा रकम पाने वाले अनकैप्ट खिलाड़ी बने थे. रेस कितनी कड़ी चली, यह आप इससे समझ सकते हैं कि समीर के लिए बोली 20 लाख के बेस प्राइस से शुरू हुई थी. और अब वह अपनी मिली रकम को सही साबित करते दिखाई पड़ रहे हैं. निश्चित रूप से उनके बल्ले के की गूंज चेन्नई के फैंस तक जाएगी ही जाएगी. कोच तनकीब कहते हैं, "मैं उनके साथ फिलहाल उनकी खामियों और फिटनेस पर काम कर रहा हूं. समीर की कोशिश यही रहती है कि वह अपना नैसर्गिक खेल खेले और सौराष्ट्र के खिलाफ उसने ऐसा ही किया. मुझे पूरा भरोसा है कि आगे भी ऐसा ही प्रदर्शन उसके बल्ले से निकलेगा."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं