Sameer Rizvi IPL Auction: समीर रिज़वी- (बेस प्राइस 20 लाख रुपये) ये नाम अब सबकी ज़ुबान पर होगा और अख़बारों की सुर्खियों में भी. मेरठ के समीर रिज़वी की बेस प्राइस 20 लाख रुपये रही लेकिन चेन्नई (Sameer Rizvi in CSK) ने इन्हें 8 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीद कर इन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. ये सिर्फ़ क्रिकेट और IPL में ही मुमकिन है. चेन्नई की टीम में कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की अगुआई में इनके चमकने की और भी उम्मीद जताई जा रही है. समीर रिज़वी (Sameer Rizvi Coach) के कोच तनकीब अख़्तर बताते हैं, "समीर चार भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं. लेकिन क्रिकेट के इनाम से पैसे बनाकर अपना परिवार चलाते हैं. मैं अभी उनके घर पर ही हूं. इनके यहां लोगों के आने-जाने का तांता लगा हुआ है. ये शानदार खिलाड़ी हैं और ज़बरदस्त छक्के लगाते हैं. मुझे पूरी उम्मीद है कि एक साल के अंदर ये टीम इंडिया का हिस्सा होंगे."

ग़ाज़ियाबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश मिश्रा कहते हैं, " समीर बहुत ही प्रतिभावान खिलाड़ी हैं. अंडर16 में समीर ने शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें अंडर-19 में यूपी की कप्तानी मिल गई. फिर सीके नायडू, सैयद मुश्ताक अली और रणजी में भी इन्होंने शानदार प्रदर्शन किया." वो ये भी बताते हैं, " इस खिलाड़ी की ख़ास पहचान है इनकी आक्रमकता. हर फ़ॉर्मैट में इनका स्ट्राइक रेट 100 प्लस ही रहा है."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
राकेश मिश्रा बताते हैं कि समीर के बड़े भाई और कोच तनकीब का इनकी कामयाबी में बड़ा हाथ रहा है. वो इनके घरवालों की लगन की भी दाद देते हैं. राकेश ज़ोर देकर कहते हैं कि समीर ये राष्ट्रीय स्तर पर भी ज़रूर चमकेंगे. क्रिकेट आंकड़ा विशेषज्ञ और इंजीनियर सर्वेश उत्पात कहते हैं, " इस सीज़न समीर ने 297 रनों की पारी खेली थी सिर्फ़ 191 गेंदों पर, मणिपुर के ख़िलाफ़. इसके अलावा तमिलनाडु के ख़िलाफ़ भी समीर ने 107 गेंदों पर 158 रन बनाये थे.
इनकी ख़ास बात ये है कि सीके नायडू टूर्नामेंट (रेड बॉल टूर्नामेंट) में इन्होंने 70% रन बाउंड्री के ज़रिये बनाये. ये ओपनिंग करते थे और दो साल पहले मुंबई इंडियंस के ट्रायल में सेलेक्ट नहीं हुए थे. इसलिए इस खिलाड़ी की कामयाबी से मैं हैरान नहीं हूं." जानकार ये भी बताते हैं कि समीर स्पिन के ख़िलाफ़ अच्छी बल्लेबाज़ी करते हैं. अब IPL 2024 में इन पर सबकी नज़र रहेगी.
समीर रिज्वी और उनके चाचा तनकीब अख्तर उस समय अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके जब मंगलवार को आईपीएल नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इस युवा खिलाड़ी के लिए बोली की होड़ दिखी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं