विज्ञापन

VIDEO: चेपॉक में धोनी को देख बेकाबू हुई भीड़, फफक फफक कर रोने लगी महिला फैन

आईपीएल 2026 के आगाज से पहले एमए चिदंबरम स्टेडियम में जैसे ही माही ने कदम रखा, वैसे ही पूरा स्टेडियम उनके नाम से गूंज उठा. धोनी को देखते ही कुछ फैंस भावुक भी हो गए. माना जा रहा है कि बतौर खिलाड़ी धोनी का यह आखिरी सीजन हो सकता है.

VIDEO: चेपॉक में धोनी को देख बेकाबू हुई भीड़, फफक फफक कर रोने लगी महिला फैन
धोनी को देखकर भावुक हुई महिला फैन

महेंद्र सिंह धोनी, यह सिर्फ एक नाम नहीं है, बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स के तमाम फैंस के दिलों की धड़कन है. आईपीएल 2026 के आगाज से पहले एमए चिदंबरम स्टेडियम में जैसे ही माही ने कदम रखा, वैसे ही पूरा स्टेडियम उनके नाम से गूंज उठा. धोनी को देखते ही कुछ फैंस भावुक भी हो गए. माना जा रहा है कि बतौर खिलाड़ी धोनी का यह आखिरी सीजन हो सकता है. दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन की शुरुआत से पहले अपने घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसका नाम 'रोर 2026' रखा गया. इस कार्यक्रम में चेन्नई के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एक साथ मैदान पर नजर आए. चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी स्टेडियम के अंदर आते हुए दिख रहे हैं. धोनी जैसे ही मैदान पर कदम रखते हैं, उसके साथ ही पूरे स्टेडियम में उनका नाम गूंजने लगता है. वीडियो में एक महिला फैन के धोनी को देखने के बाद आंसू छलक पड़े, जबकि कुछ अन्य फैंस भी भावुक हो गए.

चेन्नई द्वारा शेयर किए गए एक अन्य वीडियो में टीम के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए. हसी ने चेन्नई के मौजूदा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की गेंद पर जोरदार शॉट खेला. चेन्नई के 'एक्स' पर शेयर किए गए एक अन्य वीडियो में अंबाती रायडू बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए. वीडियो में धोनी समेत बाकी खिलाड़ी मस्ती करते हुए नजर आए. धोनी वीडियो में विकेटकीपिंग करते दिखाई दिए और वह हर बल्लेबाज से मजाक करते नजर आए.

इस खास कार्यक्रम में धोनी के अलावा, रायडू, मैथ्यू हेडन, माइकल हसी, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, लक्ष्मीपति बालाजी, मुरलीधरन समेत चेन्नई के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. आईपीएल 2026 में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स बढ़िया प्रदर्शन करना चाहेगी. चेन्नई की ओर से इस बार संजू सैमसन भी खेलते हुए दिखाई देंगे. संजू को चेन्नई ने ट्रेड करते हुए टीम में शामिल किया है. टी20 विश्व कप 2026 में सैमसन कमाल की फॉर्म में नजर आए थे और उन्होंने 5 मुकाबलों में 321 रन बनाए थे. संजू को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था.

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और टीम ने सबसे निचले पायदान पर रहते हुए टूर्नामेंट का अंत किया था. टीम 14 में से सिर्फ 4 मैच ही जीत सकी थी. आईपीएल 2026 में चेन्नई अपने अभियान का आगाज 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी.

यह भी पढ़ें- IPL इतिहास में केवल तीन गेंदबाज ही एक पारी में लगा पाए हैं 'विकेटों का छक्का'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com