बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) का निधन हो गया है. बीते दिनों उन्हें खराब स्वास्थ्य को लेकर मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था. इरफान खान ने अपनी एक्टिंग और अपने अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है. इरफान खान एक ऐसे एक्टर थे, जिन्हें शायद इस बात की परवाह नहीं रहती कि किरदार कैसा है. कैसा भी रोल हो, उसे वो शिद्दत के साथ निभा सकते थे. इरफान खान के अचानक से जाने के बाद क्रिकेटरों में भी शोक की लहर है. भारतीय क्रिकेटर अश्विन ने भी ट्वीट कर इस महान एक्टर को श्रद्धांजलि दी है, वहीं भारतीय महिला पूर्व क्रिकेटर रीमा मल्होत्रा (Reema Malhotra) भी ट्वीट कर इस महान एक्टर को याद किया है. रीमा ने ट्वीट कर लिखा कि पिछले ही सप्ताह मैंने अंग्रेजी मीडियम मूवी देखी थी. क्या कमाल के एक्टर थे. मेरी प्रार्थना उनके परिवार के साथ है. हमने एक महान एक्टर को खो दिया है.भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त भी इरफान के जाने के बाद खुद को ट्वीट किए बिना न रख पाए हैं.
'भारत के दिग्गज और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर इरफान खान को याद किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, इरफान के जाने की खबर सुनकर काफी निराश हूं, वह मेरे हमेशा फेवरेट एक्टर रहे हैं. मैंने उनकी काफी फिल्में देखी है. आखिरी बार अंग्रेजी मीडियम देखी. उनकी एक्टिंग काफी स्वाभाविक थी, वह कमाल के थे. उनकी आत्मा को भगवान शांती दे.'
Sad to hear the news of #IrrfanKhan passing away. He was one of my favorites & I've watched almost all his films, the last one being Angrezi Medium. Acting came so effortlessly to him, he was just terrific.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) April 29, 2020
May his soul Rest In Peace.
Condolences to his loved ones. pic.twitter.com/gaLHCTSbUh
भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने ट्वीट कर अपना रिएक्शन दिया और लिखा कि उनका जाना काफी दुख दे गया है, उनके परिवार के प्रति मेरी सहानुभूति है. आप मेरे फेवरेट एक्टर रहे हैं, आप हमें छोड़कर जल्दी चले गए. आपके द्वारा किया गया काम हमेशा हमारे जेहन में रहेगा. 'रेस्ट इन पीस'
Saddened to hear about #IrrfanKhan's demise. My heartfelt condolences to his family. One of my favourite actors, gone too soon. His work will live on forever. RIP, Irrfan. pic.twitter.com/nEbbiPfEu7
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) April 29, 2020
RIP #IrrfanKhan
— lets stay indoors India ???????? (@ashwinravi99) April 29, 2020
Just last week was watching English Medium, he was a big talent and a versatile actor. In my prayers, rest in peace legen#RIP #IrrfanKhan pic.twitter.com/vzfmWsCyxv
— Reema Malhotra (@ReemaMalhotra8) April 29, 2020
Shocked to hear of the demise of Irrfan Khan one of the most amazing actor of our time May his work always be remembered and his soul rest in peace #IrrfanKhan pic.twitter.com/LMw7KxwH7u
— Yogeshwar Dutt (@DuttYogi) April 29, 2020
Heartbroken. Don't know why but this loss feels personal. RIP Irrfan, you made Indian cinema richer with your presence. Great great loss for the nation. #IrrfanKhan pic.twitter.com/h83Dhj2r0D
— Siddharth Kaul (@sidkaul22) April 29, 2020
बता दें कि उनकी हालिया फिल्म अंग्रेजी मीडियम थी जिसमें उनके साथ करीना कपूर भी थी. इस फिल्म में उन्होंने अपनी एक्टिंग से फिर से हर किसी का दिल जीत लिया था.
There are actors who have the ability to move you with every performance, irrespective of role or medium! Irrfan Khan was one of those rare gems! Indispensable. He went too soon! RIP!
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) April 29, 2020
भारत के पूर्व दिग्गज ओपनर गौतम गंभीर भी इरफान के जाने से सदमें हैं. उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि कुछ ऐसे एक्टर होते हैं जो अपने परफॉर्मेंस से आपके दिल और दिमाग में छा जाते हैं. इरफान बिल्कुल वैसे ही एक्टर थे. आप जल्दी चले गए.
A great actor and a great talent. Heartfelt
— Virender Sehwag (@virendersehwag) April 29, 2020
Condolences to his family and well - wishers #IrfanKhan
भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सहवाग भी इरफान के नहीं रहने से अपनी श्रद्धांजलि ट्विट के माध्यम से दी है. उन्होंने लिखा, एक महान एक्टर को हमने खो दिया, उनके परिवार के साथ मेरी सहानुभूति है.
Saddened to hear the passing away of #IrrfanKhan. A wonderful actor. Gone too soon. My heartfelt condolences to his family and friends.
— Anil Kumble (@anilkumble1074) April 29, 2020
भारत के पूर्व कोच अनिल कुंबले ने भी ट्वीट कर एक्टर इरफान खान को याद किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में उन्हें एक महान एक्टर करार दिया और साथ ही लिखा कि उनके जाने की खबर सुनकर काफी दुख पहुंचा है.
Rest in peace #IrfanKhan, fabulous actor. Created is own aura and fortune around the industry. May god give his family all the strength.
— Rohit Sharma (@ImRo45) April 29, 2020
भारत के हिट मैन रोहित शर्मा ने भी इरफान के जाने के बाद ट्वीट कर उनको याद किया है.
VIDEO: विराट कोहली ने कुछ दिन पहले करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
Angrezi Medium
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं