विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2018

अब एक नहीं 5 एंगल से देखें भारतीय क्रिकेट टीम के मैच, बस करना होगा यह काम

क्रिकेट फैन्स के लिए यह अपने तरह का पहला इंटरेक्टिव स्पोर्ट्स एक्सपीरियंस होगा.

Also Read in
अब एक नहीं 5 एंगल से देखें भारतीय क्रिकेट टीम के मैच, बस करना होगा यह काम
भारतीय क्रिकेट टीम (फाइल फोटो)
  • निदहास ट्रॉफी के मैच आप अपने मन मुताबिक एंगल से देख सकेंगे
  • इसके लिए आपके पास जियो एप होना चाहिए
  • यह पहला इंटरेक्टिव स्पोर्ट्स एक्सपीरियंस होगा
नई दिल्ली: सूचना-प्रौद्योगिकी में तेज़ी से बदलाव से क्रिकेट भी कैसे अछूता रहता. आप घर में नहीं हों, तब भी अपने स्मार्टफोन पर क्रिकेट का लुत्फ़ उठाते रहे हैं. अब तकनीक आपके लुत्फ़ को एक स्तर और ऊपर ले जा रही है. अगर आपके पास जियो का एप है, तो आप एक नही पांच एंगल से मैच देख सकेंगे. निदहास ट्रॉफी के मैच आप अपने मन मुताबिक एंगल से देख सकेंगे. 

यह भी पढ़ें: इस बड़े ग्रुप ने खरीदी दिल्ली डेयर डेविल्स की पचास फीसदी हिस्सेदारी, दो वजह से संभव हुआ सौदा

क्रिकेट फैन्स के लिए यह अपने तरह का पहला इंटरेक्टिव स्पोर्ट्स एक्सपीरियंस होगा. 

इंटरेक्टिव स्पोर्ट्स एक्सपीरियंस के लिए दर्शक को ये करना होगा 
1. पांच अलग-अलग कैमरा एंगलस् में से मन मुताबिक एंगल का चयन
2. स्टंप माइक और स्टेडियम के माहौल के ऑडियो का शानदार अनुभव 
3. अपनी पसंद की भाषा में क्रिकेट कमेंटरी - हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ में से चुनाव
4. अग्रणी क्रिकेट विशेषज्ञों जैसे जहीर खान, आशीष नेहरा और गौरव कपूर का विशलेषण एंव कमेंटरी
5. एक क्लिक पर स्कोर और अन्य विवरण 
6. अगर कोई गेंद या छक्का देखने से चूक गए हो तो 'कैच-अप' (रिकॉर्डिग) में देखना 

यह भी पढ़ें: अब इस बड़ी कंपनी का धंधा चमकाएंगे विराट कोहली, मिली इतनी मोटी रकम!

अभी तक दर्शकों को ब्रॉडकास्टर की तरफ से नियंत्रित वीडियो, कमेंट्री और स्कोर-बोर्ड के साथ केवल एक ही फ़ीड दी जाती है. डिजिटल इंटरेक्टिविटी के इस नए प्रयोग से खेल-देखने का मजा ही अलग होगा.

जियो के निदेशक आकाश अंबानी कहते हैं,
"खेल में इंटरेक्टिविटी भारत में खेल की शक्ल बदल देगी, जियो ऐप्स के माध्यम से जियो अपने उपयोगकर्ताओं को सर्वोत्तम और सबसे प्रीमियम कंटेंट देना जारी रखेगी. इसके अतिरिक्त, हमने ना केवल यथास्थिति को चुनौती दी है, बल्कि प्रौद्योगिकी की मदद से मौजूदा उपयोगकर्ता के अनुभव को फिर से परिभाषित किया है. जियो आने वाले दिनों में खेल, AR, VR और इमर्सिव व्यूइंग के माध्यम से उत्कृष्ट कंज्यूमर एक्सपिरियंस लाएगी."

VIDEO: टीम इंडिया में एक जबरदस्‍त जिद है : सुनील गावस्‍कर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jio App, Nidahas Trophy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com