आईपीएल 2025 नीलामी शुरू होने से कुछ ही समय पहले इंडियन प्रीमियर लीग के ऑफीशियल स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोसिनेमा को तकनीकी गड़बड़ियों का सामना करना पड़ा. इससे फैन्स काफी निराश और हताश हो गए. 24 नवंबर को होने वाली आईपीएल 2025 नीलामी को लेकर फैन्स काफी एक्साइटेड हैं. क्योंकि टीमें अपने रोस्टर को मजबूत करने के लिए टॉप खिलाड़ियों को पाने की होड़ में लगी हैं. हालांकि स्ट्रीमिंग में आई दिक्कत ने दर्शकों को खासा परेशान किया. इनमें से कई ने अपनी निराशा और एक्साइटिंग नीलामी से चूकने के डर से बचने और इसे जाहिर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया.
निराश फैन्स ट्विटर पर उमड़ पड़े एक शख्स ने लिखा, “#IPLAuction @JioCinema @JioCinema_Care की भयानक सर्विस. नीलामी के लिए अब समाचार में पढ़ना पड़ेगा.” एक ने ट्वीट किया, “आप लोग क्या बकवास सर्वर बनाए हुए हैं? आपका ऐप सबसे खराब है..150mbps स्पीड वाले वाई-फाई के साथ भी आपका ऐप काम नहीं कर रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक निराश क्रिकेट फैन ने लिखा, “हर बार @JioCinema #IPLAuction के साथ ऐसा ही हो रहा है.” और भी फैन्स ट्विटर पर यह चेक करने के लिए दौड़ पड़े कि क्या ऐप सिर्फ उनके लिए ही खराब हो रहा है. एक ने लिखा, “#JioCinema काम नहीं कर रहा है भाई किसी और के साथ भी ऐसा हो रहा है या सिर्फ मेरे लिए???”
दोपहर 3.50 बजे तक ऐप ने फिर से काम करना शुरू कर दिया है. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 की मेगा नीलामी में कई सारे हैरान करने वाले और रिकॉर्ड तोड़ने वाले पल देखने को मिलेंगे. सभी दस फ्रैंचाइजी अपनी टीम को नए सिरे से तैयार करने के लिए कमर कस रही हैं.
1,574 नामों के शुरुआती पूल में से कुल 574 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. इन खिलाड़ियों की नीलामी 24-25 नवंबर को जेद्दा में हो रही है. विजडन के मुताबिक इस लिस्ट में 208 विदेशी खिलाड़ी, 12 अनकैप्ड विदेशी टैलेंट और 318 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं